आम आदमी पार्टी के (AAP) नेता संजय सिंह को जमानत, चुनाव प्रचार के लिए भी मिली हरी झंडी

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह को जमानत मिल गई है। संजय सिंह तिहाड़ जेल में बंद हैं। ये राहत उन्हें सुप्रीम कोर्ट से मिली है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उन्हें जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। आप नेता को कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 | 
SANJAY SINGH
पार्टी नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। संजय सिंह पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता को जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी संजय सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। हालांकि, संजय सिंह को कुछ शर्तों पर जमानत दी जाएगी। ये शर्तें ट्रायल कोर्ट द्वारा निर्धारित की जाएंगी।READ ALSO:-भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव पर SC सख्त, योग गुरु की बिना शर्त माफी मंजूर नहीं! SC ने केंद्र और राज्य सरकारों से भी मांगा जवाब

 

कोर्ट ने सुनाया फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसके खिलाफ संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। आज इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED से पूछा कि क्या संजय सिंह की हिरासत बढ़ाने की जरूरत है? ऐसे में ED ने संजय को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई और उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। 

 


संजय सिंह ने अपना पक्ष रखा
आप नेता संजय सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए गवाहों पर सवाल उठाए हैं।  दरअसल, संजय सिंह पर दिल्ली शराब नीति मामले में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था और मामले के मुख्य गवाह दिनेश अरोड़ा ने भी संजय सिंह का नाम लिया था, जिसके बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अब कोर्ट में संजय सिंह का पक्ष रखते हुए उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि दिनेश अरोड़ा ने पहले नौ बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया था। साथ ही संजय सिंह पर लगे आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

 KINATIC

संजय सिंह को मिली जमानत 
सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की दलीलों पर फैसला सुनाते हुए कहा कि, संजय सिंह पर दो करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है और वह पिछले छह महीने से जेल में हैं। इसलिए अब उन्हें जमानत दे दी गई है। हालाँकि, संजय सिंह को कुछ शर्तों के तहत जमानत दी गई है और रिहाई की ये शर्तें ट्रायल कोर्ट द्वारा तय की जाएंगी।

 whatsapp gif

केजरीवाल और सिसौदिया तिहाड़ में हैं
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को उत्पाद नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया और उन्हें जेल नंबर 2 में रखा गया है। संजय सिंह को पहले जेल नंबर 2 में रखा गया था, लेकिन हाल ही में उन्हें जेल नंबर 5 में स्थानांतरित कर दिया गया। इसी मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी इसी जेल में बंद हैं। जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता महिला जेल की जेल नंबर 6 में हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।