Weather Report : अगले तीन दिनों में फिर लौटेगी शीतलहर, पहाड़ों में भारी बर्फबारी, शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक यहां शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में इस महीने पांच दिनों तक लगातार शीत लहर की स्थिति रही।
Sun, 15 Jan 2023
| 
हिमाचल और उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी जारी है। ऐसे में सोमवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर शीतलहर लौटने की चेतावनी दी गई है। यहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक यहां शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में इस महीने पांच दिनों तक लगातार शीत लहर और कड़ाके की ठंड की स्थिति बानी रही।Read Also:-UP : हैवानियत की हद पार! दोस्तों ने पति को को शराब पीला कर किया नशे में धुत्त, फिर पत्नी से किया गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल
दिल्ली में पांच जनवरी से लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, इतनी लंबी शीत लहर एक दशक में पहली बार देखी गई है। आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस माह का अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान था।
#WATCH | J&K: Border Road Organisation (BRO) personnel carry out snow clearance at Rajouri-Kotranka Budhal road. pic.twitter.com/y9SlUq2Sz4
— ANI (@ANI) January 15, 2023
आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों से हवाएं उत्तर भारत की ओर चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड के धनौल्टी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर का एक गांव हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा समेत 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
Severe cold wave grips North India, Mercury dips to -4.7 degree celsius in several parts of Rajasthan
— ANI Digital (@ani_digital) January 15, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/EciOUgcf9z#ColdWave #NorthIndia #Rajasthan pic.twitter.com/OAC4xcjFiM
हिमपात के कारण हिमाचल प्रदेश में चार राजमार्ग और 245 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, उत्तर के मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को भी उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
