Weather News : बढ़ेगा ठंड और शीतलहर का प्रकोप, करें बचाव की तैयारी, उत्तर भारत में पारा माइनस 4 डिग्री तक गिर सकता है......

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 14 से 19 जनवरी तक उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में रहेगा। खासकर 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड अपने चरम पर होगी और मैदानी इलाकों में पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर दो डिग्री पर आ सकता है।
 | 
weather
इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रात में कोहरे और दिन में सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं। पिछले दो दिनों से भले ही थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया ने कहा है कि 14 से 19 जनवरी तक उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में रहेगा। खासकर 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड अपने चरम पर होगी और मैदानी इलाकों में पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर दो डिग्री पर आ सकता है।Read Also:-Auto Taxi Fare Hike: दिल्ली में महंगा हुआ ऑटो और टैक्सी में सवारी करना, नए किराए स्लैब को मिली मंजूरी, यहां देखें नई दरें

 

उन्होंने कहा है कि मैंने अपने पूरे करियर में पूर्वानुमान मॉडल में इतना कम तापमान नहीं देखा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी कहा है कि दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

 


बड़ी गिरावट हो सकती है अधिकतम तापमान में 
मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कोहरा तापमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह एक अंक में पहुंच जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर अपने चरम पर होगी। उन्होंने कहा, जनवरी के पहले 11 दिनों में ऐतिहासिक ठंड पड़ी है। अगले कुछ दिन और भी सर्द हो सकते हैं। उन्होंने कहा, जनवरी 2023 ऐतिहासिक रूप से ठंडा हो सकता है।

 

आईएमडी ने चेतावनी भी जारी की
उत्तर पश्चिम भारत में इस सप्ताह कुछ राहत के बाद मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, 23 साल में तीसरी सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। आईएमडी के एक मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने 2006 में इसी तरह की स्थिति का अनुभव किया था जब सबसे कम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2013 में भी ऐसी ही ठंड पड़ी थी।

 


अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है
मौसम वैज्ञानिक जेनामणि ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।