Video : बेंगलुरु से सामने आया एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटे जाने का वीडियो, पीड़ित घायल शख्स का चल रहा है इलाज
पीड़ित शख्स मुथप्पा ने बताया कि उसने मेरी कार को टक्कर मारी थी। वह फोन पर बात करते हुए स्कूटर चला रहा था। अगर वह रुक जाता और सॉरी बोलता तो मैं उसे जाने देता, लेकिन उसने भागने की कोशिश की थी।
Jan 17, 2023, 18:34 IST
|

बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स काफी तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा है। स्कूटी के पीछे एक शख्स लटका हुआ है। शख्स स्कूटर के साथ-साथ काफी दूर तक सड़क पर घिसटता आ रहा है। पीड़ित का इलाज शहर के अस्पताल में चल रहा है। दोपहिया वाहन चालक को पुलिस ने गोविंदराज नगर थाने से पकड़ा है। डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु ने यह जानकारी दी है।Read Also:-इस राज्य में बच्चे पैदा करने पर मिलेगी मोटी रकम...एक साल की छुट्टी भी दी जाएगी, तीन बच्चे हुए तो होगा जबरदस्त फायदा
#WATCH | Man being dragged behind a scooter on Bengaluru's Magadi road
— ANI (@ANI) January 17, 2023
The victim is currently under medical treatment a city hospital. The two-wheeler driver has been apprehended by the police at PS Govindaraj Nagar: DCP West Bengaluru
(Video verified by Police) pic.twitter.com/nntPxaZxSu
पीड़ित शख्स ने बताया कि दुपहिया वाहन चालक का नाम सोहेल है। उसने मेरी बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी थी और उसने भागने की कोशिश की। पीड़ित मुथप्पा ने बताया कि उसने मेरी कार को टक्कर मारीसाथ ही वह फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। अगर वह रुक जाता और सॉरी बोलता तो मैं उसे जाने देता, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। मैंने उसकी स्कूटर को पीछे से पकड़ लिया, फिर भी उसने स्कूटर को नहीं रोका और मुझे घसीटता ले गया। उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।