UP मॉनसून सत्र आज से, सपा कार्यालय से निकाली गयी अखिलेश की पैदल यात्रा को पुलिस ने रोका

 | 
SP akhilesh yadav UP monsoon session

यूपी में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव की अगुवाई में योगी सरकार के खिलाफ निकाली जा रही पदयात्रा को रोक दिया गया। पुलिस का . आरोप है कि सपा ने मार्च के दौरान रुट फॉलो नहीं किया है। वहीं पुलिस द्वारा रोके जाने पर अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए।


सत्ता पक्ष सदन के अंदर चर्चा की बात कर रही है तो विपक्ष कानून-व्‍यवस्‍था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आज सड़क पर उतरे हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के इस पैदल मार्च पर निशाना साधा है। विधानसभा मानसून सत्र से पहले सपा के प्रदर्शन के चलते विधान भवन के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। तमाम पुलिसकर्मी सुबह से ही तैनात है। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसको लेकर सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।