दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, अपने पति के 22 टुकड़े कर के रखा था फ्रिज में, बेटे के साथ जाती थी टुकड़े फेंकने...6 महीने पहले कर दी थी हत्या

दिल्ली में आफताब जैसी हैवानियत का एक और मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति के 22 टुकड़े कर दिए।  
 | 
delhi
सोमवार को दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया। एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। और अपने पति के 22 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए। रात के समय मां-बेटा बॉडी के टुकड़े फेंकने जाते थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया। हत्या करीब छह माह पहले जून में की गई थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है।Read Also:-Bank Holidays: दिसंबर के महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है RBI की पूरी लिस्ट

 


सीसीटीवी में बैग ले जाते नजर आया बेटा
एएनआई द्वारा जारी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज 1 जून 2022 का है। फुटेज में करीब 12 बजकर 44 मिनट पर दीपक हाथ में बैग लिए नजर आ रहा है। उनके पीछे मां पूनम भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने कहा कि यह उन में से एक का फुटेज था जिसे वह रात में टुकड़ों को फेंकने के लिए ले जाता था। दिन का एक फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस का कहना है कि वे मोहरे फेंकने के लिए जगह की तलाश में निकले थे।

 

टुकड़े मिलने पर पुलिस ने श्रद्धा हत्याकांड से जोड़ा
पुलिस को पांच जून को दिल्ली के पांडव नगर इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान शव के टुकड़े मिले थे। वे बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से उनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसी बीच श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगीं और पुलिस ने मामले को इससे जोड़कर जांच शुरू कर दी। अब जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शव त्रिलोकपुरी के रहने वाले अंजन दास का है, हत्या भी वहीं की गई थी।

 

अवैध संबंधों के शक में की हत्या, पहले नींद की गोली खिलाई
पुलिस ने बताया कि पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर अंजन की हत्या की। पूनम को शक था कि अंजन के अवैध संबंध हैं। महिला ने पहले अपने पति को नींद की गोलियां खिलाईं और फिर उसकी हत्या कर दी इसके बाद बेटे के साथ मिलकर शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद पांडव नगर व आसपास के इलाकों में कई चक्कर लगाने के बाद टुकड़े फेक दिए गए।  
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।