स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच मे जुटी

 | 
mp news
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शाजापुर स्थित उनके आवास में उनकी बहू का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना का कारण जानने में लगी हुई है। 

 

जानकारी के अनुसार एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू का शव शाजापुर स्थित घर में फंदे से लटका मिला। क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी है। चूंकि मामला मंत्री से जुड़ा है तो इस मामले में घटना के बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ पा रही है। 

 

तीन साल पहले हुई शादी

शिक्षा मंत्री इंर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार की शादी तीन साल पहले सविता परमार से हुई थी। सविता का शव शाजापुर स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के पीछे क्या वजह हो सकती है। पुलिस इस मामले में जुटी हुई है। 

 

पारिवारिक विवाद आ सकता है सामने

इस पूरी घटना में अभी तक इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना में पारिवारिक कलह हो सकती है। जिसके चलते सविता ने यह कदम उठाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

 

भोपाल में थे मंत्री 

जानकारी के अनुसार घटना के समय स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल में थे। वहीं, बताया जा रहा है कि बेटा देवराज, मोहम्मद खेरा में एक विवाह में शामिल होने गया था। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।