राहुल गाँधी टी शर्ट बोले-अभी तो यही चल रही है, जब तक चलेगी चलाएंगे, प्रधानमंत्री को चुनौती-इस सर्दी में मार्च निकालकर दिखाएं

कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे। यहां मीडिया ने उनसे पहला सवाल उनकी टी-शर्ट पर किया। राहुल गांधी ने कहा- अभी यही चल रहा है। जब नहीं चलेगा तब देखेंगे।
 | 
Rahul Gandhi
कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे। यहां मीडिया ने उनसे पहला सवाल उनकी टी-शर्ट पर किया। राहुल गांधी ने कहा- अभी यही चल रही है, जबजब तक चलेगी चलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के टी-शर्ट पहनने पर सवाल उठाया था- राहुल ऐसा क्या खाते हैं कि टी-शर्ट में ही रहते हैं और ठंड नहीं लगती? राहुल मंगलवार को ही दिल्ली की कड़ाके की सर्दी में टी-शर्ट में नजर आए। वह अपनी भांजी के साथ दिल्ली के मॉल में आये थे।Read Also:-क्या 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट? और क्या चलन में आएगा 1000 का नया नोट! जानते हैं क्या है इस खबर की सच्चाई....

 

कांग्रेस ने मोदी को दी चुनौती, ऐसी यात्रा करके दिखाएं 
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ठंड में भारत जोड़ो यात्रा जैसा मार्च निकालने की चुनौती दी है। केवल कुछ घंटों के लिए ही। इस बीच, मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को दिल्ली में कहा- ये संघ परिवार के लोग हैं और यही लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं। वे धर्म, भाषा और जाति के नाम पर देश को टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं। हमारी यात्रा इसके खिलाफ है। हम उन लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं जो इस देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

 


कांग्रेस केंद्र सरकार से बोली- राहुल गांधी की सुरक्षा सुनिश्चित करें
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सुरक्षा की मांग की है। पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में कई बार चूक हुई है। इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) यात्रा में शामिल कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।