जानें BJP का गुजरात चुनाव प्लान, पूरे देश के नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

गुजरात में चुनाव की घोषणा होते ही राजनीति का माहौल बन चुका है। आम आदमी पार्टी ने अपने 108 उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार की सूची अब तक घोषित नही की गई ।
 | 
BJP

​गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। 25 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार बन रही है। 2022 में गुजरात के चुनावों में भाजपा के सामने केवल कांग्रेस ही नहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों को उतारा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी गुजरात चुनाव जीतने के लिए एडिचोटी का जोर लगा रहे है। आइए जानते है भाजपा का गुजरात चुनाव प्लान ...

अमित शाह की उपस्तिथि में तय होंगे उम्मीदवार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गुजरात चुनाव की संकलन समिति की बैठक गांधीनगर में होंगी। अगले 3 दिन तक गांधीनगर में गुजरता प्रदेश अध्यक्ष के घर और बीजेपी ऑफिस पर तय होंगे भाजपा के उम्मीदवार। पिछले 12 दिनों से गुजरात के अलग अलग क्षेत्रों में भाजपा के निरीक्षक गए और भाजपा के लोकल कार्यकर्ताओं को मिले। उनकी रिपोर्ट के आधार पर स्टेट पार्लामेंटरी बोर्ड और राष्ट्रीय नेता तय करेंगे उम्मीदवार। read more. गुजरात में चुनाव घोषित, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

भाजपा ने अपने 20 राष्ट्रीय नेताओं को उतारा मैदान में

2022 के गुजरात चुनाव भाजपा के लिए महत्व पूर्ण है। भाजपा ने इस चुनाव के लिए 20 राष्ट्रीय नेताओं को मैदान पर उतारा है। जानिए कौन से राष्ट्रीय नेता को पार्टी ने दिया है क्या काम 
  • मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दी बनासकांठा जिले की जिम्मेदारी 
  • विनोद तावड़े को वडोदरा
  • सी टी रवी को आनंद
  • तरुण चुग को जामनगर
  • स्वतंत्र देव सिंह को कच्छ
  • इंदर परमार को खेड़ा
  • अरविंद भदौरिया को भरूच
  • नितिन नवीन को सूरत 

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।