डेट पर बुलाकर युवती ने काट दिया मंगेतर का गला, बोली-पसंद नहीं था, मां-बाप जबरन शादी करा रहे थे

जब युवक उससे मिलने पहुंचा तो युवती ने सरप्राइज के लिए उसकी आँखों पर अपना दुपट्टा लपेट दिया और फिर उसका गला काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 | 
murder
मंगेतर को डेट पर बुलाकर सरप्राइज देने के बहाने युवती ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि युवती के मां-बाप ने शादी के लिए इस युवक को चुना था, लेकिन युवती को वह पसंद नहीं था। इसके बाद युवती ने उसे डेट पर बुलाया और सरप्राइज देने की बात कही। जब युवक उससे मिलने पहुंचा तो युवती ने सरप्राइज के लिए उसकी आँखों पर अपना दुपट्टा लपेट दिया और फिर उसका गला काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

CSIR में साइंटिस्ट है युवक 

मामला आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम के चोडावरम का है। पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाला रामू नायडू CSIR में साइंटिस्ट है। 6 अप्रैल को रामू की सगाई वहीं की रहने वाली 22 साल की पुष्पा से हुई थी। 29 मई को दोनों की शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि रामू को पुष्पा के मां-बाप ने पसंद किया था, लेकिन पुष्पा को रामू पसंद नहीं था। उसने इस शादी का विरोध भी किया था, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद पुष्पा ने रामू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 
 

मंदिर में रामू को सरप्राइज देने की बात कही

इसके लिए उसने रामू को चोटी पर स्थित मंदिर में मिलने बुलाया। पुष्पा ने मंदिर में रामू को सरप्राइज देने की बात कही थी। होने वाली पत्नी के बुलाने पर रामू उससे मिलने पहुंच गया। यहां पुष्पा ने सरप्राइज देने के बहाने उसकी आँखों पर अपना दुपट्टा बांध दिया और फिर चाकू से उसकी गर्दन काट दी। रामू ने पुलिस तुरंत 108 पर फोन किया। 

 

पुलिस से कहा एक्सीडेंट हो गया

उधर सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और रामू को अस्पताल पहुंचाया। ज्यादा खून बह जाने के कारण वह बेहोश हो गया। हालांकि बेहोश होने से पहले रामू पुष्पा की पूरी करतूत पुलिस के सामने बयान कर चुका था। उधर  पुलिस ने पुष्पा से पूछताछ की तो उसने बताया कि रामू बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 

वह रामू को पसंद नहीं करती : पुलिस

पुलिस ने सख्ती की तो पुष्पा ने बताया कि रामू से उसके घर वाले उसकी ज़बरदस्ती शादी करवाना चाहते हैं। वह रामू को पसंद नहीं करती। उसने पुलिस को बताया कि रामू से मिलने से पहले उसने 3 चाकू खरीदे थे। पुलिस के मुताबिक पुष्पा 12वीं तक पढ़ी है, उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने पुष्पा को जेल भेज दिया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।