CNG-PNG Rate Hike : रसोई गैस के बाद बढ़े CNG-PNG के दाम, जानें कितना हुआ इजाफा.....

नए साल पर लोगों को बड़ा झटका लगा है। साल के पहले दिन जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखने को मिला था अब सीएनजी और पीएनजी के दाम में भी इजाफा हो गया है। 
 | 
CNG PRICE HIKE
आम जनता पहले से ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों से परेशान थी, अब सीएनजी और पीएनजी के दाम (CNG-PNG Rate Hike) बढ़ाकर आम जनता पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। दरअसल, गुजरात में एक बार फिर सीएनजी और पीएनजी की कीमत में इजाफा किया गया है। गुजरात गैस की ओर से दोनों तरह के ईंधन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब आईजीएल पर दिल्ली-एनसीआर और एमजीएल में भी सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है।Read Also:-मेरठ में सर्दी के हालत शिमला- मनाली के जैसे, आलम ये के न दिन में में चैन और ही रात में, अगले 48 घंटे बेहद मुश्किल भरे......

 

CNG और PNG के दाम कितने हो गए हैं
गुजरात में सीएनजी और पीएनजी की कीमत में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।  जिसके बाद गुजरात में सीएनजी की कीमत 78.52 रुपये प्रति किलो हो गई है। दूसरी ओर गुजरात गैस ने भी घरेलू पीएनजी की कीमत में इजाफा किया है, जिसके बाद पीएनजी की कीमत घटकर 50.43 एससीएम रह गई है। इसके अलावा उद्योग जगत को गैस की कीमत में राहत दी गई है। गुजरात गैस ने इंडस्ट्रियल गैस के दाम घटाए हैं। उद्योग गैस को 7 रुपये प्रति SCM सस्ता किया गया है।

 

आईजीएल और एमजीएल पर भी दबाव रहेगा
गुजरात गैस के इस कदम के बाद अब दिल्ली में आईजीएल और मुंबई में एमजीएल पर दबाव बढ़ेगा। आईजीएल ने दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया है। पिछले साल आईजीएल ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में काफी इजाफा किया था। दूसरी ओर, मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG और PNG की कीमतें MGL द्वारा नियंत्रित की जाती हैं। साल 2022 में एमजीएल ने कीमतें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।