उर्फी जावेद पर भड़की भारतीय जनता पार्टी नेता, मुंबई पुलिस से की कार्रवाई की मांग, कहा- 'यह क्या...ये बाई तो खुलेआम नग्नता फैला रही है?'

महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद को लेकर एक आक्रामक ट्वीट किया है और मुंबई पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की है।  उन्होंने लिखा है- ये क्या... ये महिला खुलेआम न्यूडिटी फैला रही है....... 
 | 
urfi
मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने अलग हटके अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन पर आरोप है कि उनके ज्यादातर कपड़े न सिर्फ अजीबोगरीब होते हैं, बल्कि उन कपड़ों की वजह से बॉडी एक्सपोजर और न्यूडिटी को बढ़ावा मिलता है। अब इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी नेता चित्रा वाघ उन पर भड़क गई हैं। उन्होंने इस पर बेहद सख्त शब्दों में कमेंट करते हुए एक ट्वीट कर मुंबई पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। लेकिन उर्फी जावेद के इस ट्वीट पर रिएक्शन भी आ रहा है।Read Also:-VIDEO: दो महिलाएं बात करते-करते हुए चली जा रही थी, अचानक जा गिरी नाले में, लोग बोले- अरे ये कहा जा रही थी? देखें ये मजेदार वीडियो

 

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने महाराष्ट्र टाइम्स में छपे एक वीडियो को शेयर करते हुए मराठी में लिखा,  ‘छी…SSSS अरे.'ये क्या चल रहा है मुंबई में। सड़कों पर, सार्वजनिक जगहों पर बेधड़क अपनी नग्नता दिखाने वाली ये महिला...मुंबई पुलिस के पास इसे रोकने के लिए आईपीसी/सीआरपीसी की कोई धारा है या नहीं? उसे तुरंत हथकड़ी लगाओ। एक ओर जहां मासूम महिलाएं और बच्चियां विकृति का शिकार हो रही हैं, वहीं यह महिला और भी विकृतियां फैला रही है। 

 


उर्फी जावेद के नाम से किए गए इस ट्वीट के नीचे रिप्लाई आया 
आप जैसे राजनेता महिला सुरक्षा के मुद्दे को दबाने का काम कर रहे हैं। मेरे विषय को उठाकर जनता को भटकाने का काम कर रही है। आप वास्तव में उन महिलाओं के लिए काम क्यों नहीं करते जिन्हें वास्तव में सहायता की आवश्यकता है? महिला शिक्षा का सवाल है, लाखों रेप केस पेंडिंग हैं, आप इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाते?

 

कुछ चित्रा वाघ के ट्वीट के साथ, कुछ इसके खिलाफ...विवाद शुरू हो गया
चित्रा वाघ ने जैसे ही ट्वीट किया, इस पर तरह-तरह के कमेंट आने शुरू हो गए। कोई चित्रा वाघ को कह रहा है कि केंद्र और राज्य में गृह मंत्री आपकी पार्टी के हैं। कोई और मसला नहीं है तो वह ट्वीट कर बैठी हैं। आप महिला आयोग की अगली अध्यक्ष बनने जा रही हैं, आप उन्हें ट्वीट करने के बजाय कार्रवाई करने के लिए क्यों नहीं कह रही हैं? एक यूजर ने लिखा, 'दिशा पाटनी और नेहा शर्मा ने इससे भी ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है, लेकिन आप इसे नहीं देख पाएंगे।' एक ने संविधान के अनुच्छेद 14 का जिक्र करते हुए कहा, 'क्या पहनें, अब ये भी पूछना पड़ेगा?'  एक ने लिखा है कि, ‘आप तो टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण को भी न्याय दिलवा रही थीं, मिल गया न्याय?’

 

लेकिन कई लोग चित्रा वाघ के समर्थन में कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि ये सब मुंबई में चल रहा है। जिन 57 इस्लामिक मुल्कों में वे अपील करते हैं, वहां जाकर उन्हें यही पहनाकर दिखाओ। कोई कह रहा है, 'मैडम, ये कुछ नहीं है, छोटी मछली है। शुक्र है कि उन्होंने भगवा बिकिनी नहीं पहनी है। जिहादीवुड (बॉलीवुड) इससे कहीं आगे निकल चुका है।' कोई कह रहा है, 'कर्नाटक में हिजाब के अधिकार की मांग करने वाले इस पर कार्रवाई का मुद्दा क्यों नहीं उठाते?'
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।