भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे राहुल; कहा-नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आया हूं......
शनिवार को जब राहुल गांधी मां सोनिया और बहन प्रियंका से मिले तो उन्होंने सबसे पहले मां और बहन को गले लगाया और उनका हालचाल जाना। इसके बाद सोनिया गांधी ने ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर राहुल गांधी से सवाल किया।
Sat, 24 Dec 2022
| 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची। उनके इस दौरे में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। यात्रा के दौरान राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इससे पूर्व उन्होंने आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम स्थित सियाराम दरबार का दौरा किया। दिल्ली कांग्रेस के मुताबिक, यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और शनिवार को शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा।Read Also:-Meerut से आई चिंताजनक खबर, 5 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित, हालत गंभीर
बता दें कि कन्याकुमारी से राहुल ने पिछले 107 दिनों में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। राहुल के दौरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक भारी ट्रैफिक की संभावना है। राहुल ने दिल्ली में कहा- मैंने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के लोगों से कहा है कि हम आपकी नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस नहीं कर रही कोविड प्रोटोकॉल का पालन
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जब दिल्ली पहुंची तो इस पर सियासत भी तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में फिर से कोविड मामलों में तेजी देखी जा रही है, लेकिन कांग्रेस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जब दिल्ली पहुंची तो इस पर सियासत भी तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में फिर से कोविड मामलों में तेजी देखी जा रही है, लेकिन कांग्रेस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है।
जो मोहब्बत इनसे मिली है,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 24, 2022
वही देश से बांट रहा हूं। pic.twitter.com/y1EfLqxluU
दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने तीन बड़े बयान दिए।
- भाजपा नफरत फैलाती है, हम प्यार फैलाते हैं। हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। देश में प्यार फैलाने के लिए हर भारतीय को एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए।
- भारत जोड़ो यात्रा में कहीं भी नफरत नहीं है। इस यात्रा में यदि कोई गिर जाता है तो सभी उसे उठा लेते हैं। सब मदद करें, यही सच्चा भारत है।
- आप किसी से भी पूछिए कि क्या इस यात्रा में किसी से धर्म के बारे में पूछा गया? अमीर और गरीब के बीच अंतर? तो आपको जवाब मिलेगा- नहीं। इस सफर में सिर्फ प्यार है।
नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।#रोक_सको_तो_रोक_लो pic.twitter.com/6POWmS6zlB
— Uttar Pradesh Congress Sevadal (@SevadalUP) December 24, 2022
दो जनवरी तक रुकी रहेगी यात्रा, अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश
भारत जोड़ो यात्रा शनिवार रात से 9 दिनों तक विश्राम पर रहेगी। तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से यात्रा की उत्तर प्रदेश में एंट्री होगी। चार जनवरी को बागपत, पांच जनवरी को शामली और छह जनवरी को कैराना से राहुल की यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में प्रवेश करेगी। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।
भारत जोड़ो यात्रा का अब तक का सफर
सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक नौ राज्यों में यात्रा कर चुकी है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। इस दौरान इन राज्यों के 46 जिलों को कवर किया गया है।
सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक नौ राज्यों में यात्रा कर चुकी है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। इस दौरान इन राज्यों के 46 जिलों को कवर किया गया है।
अब तक राहुल और उसके साथी करीब 3000 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा को कुल 150 दिनों में 12 राज्यों में 3 हजार 570 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी है। राहुल को अब सफर पूरा करने के लिए सिर्फ 570 किमी का सफर तय करना है। इस दौरान ये तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेंगी।
हरियाणा में शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सत्ताधारी दल देश के बाकी हिस्सों में जितनी चाहे कितनी भी जनसभाएं कर सकता है। लेकिन उसके लिए कोरोना सिर्फ वहीं है, जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन दरगाह में चादर चढ़ाई। pic.twitter.com/0Cvn4BB7j8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2022
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे पत्र लिखकर कहा है कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा रोक दो। बाकी भारत में भारतीय जनता पार्टी जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है।
#WATCH दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। pic.twitter.com/R96u9gNw34
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2022
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा- केंद्र सरकार अब नया फॉर्मूला लेकर आई है। मुझे मास्क पहनने के लिए पत्र लिखा गया है... कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने की चालें हैं। ये लोग भारत की हकीकत से डरे हुए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।
