भारत जोड़ो यात्रा : बहन प्रियंका ने राहुल गाँधी को बताया योद्धा, बोलीं- अडानी-अंबानी ने बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए

 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू हो गई है। इससे पहले राहुल और प्रियंका गांधी एक साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान दोनों कांग्रेस नेता से ज्यादा भाई-बहन की तरह नजर आए।
 | 
rahul
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू हो गई है। इससे पहले राहुल और प्रियंका गांधी एक साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान दोनों कांग्रेस नेता से ज्यादा भाई-बहन की तरह नजर आए। राहुल प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें भाई की तरह दुलारते रहे।Read Also:-यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल: 2023 में कब होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा? यहां चेक करें टाइम टेबल

 

इसके बाद प्रियंका गांधी ने मंच संभाला और कहा कि मेरे बड़े भाई... यहां देखिए, मुझे आप पर सबसे ज्यादा गर्व है। पूरी ताकत झोंक दी गई। सरकार ने हजार करोड़ रुपए खर्च किए। उनकी छवि खराब करने के लिए। लेकिन डरो मत। उन पर एजेंसी लगा दी गई। मेरा भाई योद्धा हैं... योद्धा हैं। अडानी-अंबानी ने बड़े नेताओं को खरीद लिया। देश के तमाम पीएसयू खरीदे। देश की मीडिया को खरीद लिया। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद सके। 

 


'सच्चाई का कवच पहनकर चल रहे हैं राहुल'
प्रियंका ने आगे कहा- कोई मुझसे पूछ रहा था कि तुम्हारे भाई को ठंड नहीं लगती है। आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलते हैं। एकता, संभावना और प्रेम का संदेश लेकर चलें। इसके बाद दोनों ने लोगों का अभिवादन किया।

 


राहुल 3 दिन में 130 किमी चलेंगे
प्रियंका गांधी गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से यात्रा में शामिल हुईं। उधर, राहुल गांधी ने आज यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली में मरघट के हनुमान जी के दर्शन किए।  इस दौरान पुजारी ने उन्हें गदा भी दी। राहुल का गदा उठाते हुए एक फोटो सामने आया है। भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार से शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 दिन में यूपी में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

 

आज के यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट:-

 

  • दोपहर 1.10 बजे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकती है। 12 बजे का निश्चित समय था।
  • दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर इंदिरापुरी इलाके में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को पार्टी का झंडा सौंपा। 
  • पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की भतीजी 78 वर्षीय दीपा कौल भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं।
  • आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ''उत्तर प्रदेश की हवाएं बता रही हैं, जल्द ही मौसम बदलने वाला है।''
  • लोनी बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही हैं प्रियंका गांधी। 
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे. लेकिन, कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। "
  • एयर मार्शल अशोक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का प्रतिनिधिमंडल कल बागपत में राहुल गांधी से मुलाकात करेगा। गाजियाबाद से आज ही करीब 50 पूर्व सैनिक यात्रा में शामिल होंगे.
  • कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'हम लंबे समय से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे। आज वह दिन आ गया। हम उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत करेंगे।'
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "जो दूरियां थीं वो खत्म हो गई हैं। यही इस यात्रा की सफलता है। "

 

उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही स्वागत फिर सम्बोधन 
यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही कार्यकर्ता लोनी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शिव विहार मेट्रो स्टेशन के सामने राहुल का स्वागत करने पहुंचे थे। फिर यात्रा बागपत की ओर रवाना होगी। शाम 5 से 6 बजे के बीच बागपत में प्रवेश कर मवि कलां में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

यात्रा अगले दिन 4 जनवरी को सुबह 6 बजे फिर से शुरू होगी। यह बागपत, सिसाना, सरूरपुर, बरोट होते हुए रात भर रुकेगी और शाम 6 बजे शामली कस्बे आलम पहुंचेगी। 5 जनवरी की सुबह यात्रा फिटकरी से शुरू होकर कांधला, ऊंचागांव, कैराना होते हुए पानीपत बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 5 जनवरी का रात्रि विश्राम हरियाणा में होगा।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।