अक्टूबर 2022 में बैंक की छुट्टियां: अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कहां होंगी छुट्टियां; अभी चेक करें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2022 में बैंक की छुट्टियां: सितंबर के बाद अक्टूबर के महीने में भी कई बड़े त्योहार हैं, जिसके चलते अलग-अलग शहरों में बैंक कर्मचारियों के लिए 21 दिन का अवकाश रहेगा। 
 | 
Bank Holidays
अक्टूबर 2022 में बैंक की छुट्टियां: सितंबर के बाद अक्टूबर के महीने में भी कई बड़े त्योहार हैं, जिसके चलते अलग-अलग शहरों में बैंक कर्मचारियों के लिए 21 दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आपका भी अक्टूबर के महीने में बैंक में कोई जरूरी काम है तो जरूर चेक कर लें कि उस दिन आपका नजदीकी बैंक बंद तो नहीं है। बता दें, रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बैंक कर्मचारियों की छुट्टियां रहती हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर महीने में किस शहर में बैंक किस दिन बंद रहेंगे?Read Also:-आम आदमी के लिए नई समस्या, वॉट्सऐप (WhatsApp) कॉल भी फ्री नहीं! सरकार ने तैयार किया नया मसौदा

 

आरबीआई (RBI) के अनुसार अक्टूबर में बैंक अवकाश
इस बार अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं। जिससे बैंक कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलेगी। अक्टूबर में छुट्टियां होने से पूर्वोत्तर में काम सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। त्रिपुरा, सिक्किम, बंगाल, झारखंड और उड़ीसा जैसे राज्यों में बैंक अक्टूबर महीने में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे।

 

अक्टूबर के महीने में बैंक कर्मचारियों की छुट्टियों की पूरी सूची

 

  • 1 अक्टूबर - अर्धवार्षिक समापन - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर - गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) के कारण सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशहरा)/शंकरदेव की जयंती के कारण कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक कर्मियों के लिए अवकाश       रहेगा।
  • 5 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी) / शंकर देव जन्मोत्सव के कारण मणिपुर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर- गंगटोक में दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर- गंगटोक में दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अक्टूबर - करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर - गुवाहाटी में कटी बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर - हैदराबाद, इंफाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में काली पूजा / नरक चतुर्दशी / दिवाली / लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर - गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर - भाई दूज जैसे त्योहारों के कारण अहमदाबाद, बैंगलोर, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर - भाई दूज / चित्रगुप्त जैसे त्योहारों के कारण लखनऊ, कानपुर, इंफाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर - अहमदाबाद, पटना और रांची में डाला छठ/सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 
 
अक्टूबर के महीने में साप्ताहिक अवकाश
8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।