Bank Holidays: फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई (RBI) ने जारी की पूरी लिस्ट, जानिए क्या है वजह?

RBI Bank Holidays List: फरवरी महीने में कुछ ही दिन बचे हैं। फरवरी के महीने में 28 दिन होते हैं, इसलिए बैंक की शाखा में जाने से पहले आपको यह पता कर लेना चाहिए कि इस महीने में कितने दिनों तक बैंक बंद रहेगा।
 | 
Bank Holiday
Bank Holidays List February 2023: फरवरी का महीना आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। फरवरी के महीने में 28 दिन होते हैं, इसलिए बैंक की शाखा में जाने से पहले आपको यह पता कर लेना चाहिए कि इस महीने में कितने दिनों तक बैंक बंद रहेगा। आरबीआई (RBI) की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी महीने में 28 में से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए चेक करते हैं कि किस-किस दिन बैंक में काम नहीं होगा। Read Also:-Ajay Devgan's 'Bhola Movie' : रोंगटे खड़े कर देगा अजय देवगन की ‘भोला’ का टीजर, ऐसा एक्शन पहले नहीं देखा होगा

 

आरबीआई (RBI) ने जारी की लिस्ट
बैंक छुट्टियों की लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पहले ही जारी कर दी जाती है, ताकि ग्राहकों और कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आरबीआई (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। 

 

बैंक अवकाश सूची फरवरी 2023

 

  • 5 फरवरी 2023- रविवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
  • 11 फरवरी 2023- दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे
  • 12 फरवरी 2023- रविवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
  • 15 फरवरी 2023 - लुई-नगाई-नी के चलते इंफाल के बैंक बंद रहेंगे
  • 18 फरवरी 2023- महाशिवरात्रि के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 
  • 19 फरवरी, 2023- रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 
  • 20 फरवरी, 2023 - स्टेट डे के चलते आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। 
  • 21 फरवरी, 2023- गंगटोक में लोसार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 
  • 25 फरवरी 2023- चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 
  • 26 फरवरी, 2023- रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 

 

ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं
आपको बता दें कि बैंक में अवकाश होने के कारण भी आप ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यानी छुट्टियों के दिन भी आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।

 

आधिकारिक लिंक पर देखें  बैंक की छुट्टियां
बैंक छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी जा सकते हैं। यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक अवकाश की जानकारी मिलेगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।