सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 सेना के जवानों की हुई मौत, उत्तरी सिक्किम में हुआ हादसा, 4 घायल जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

 सिक्किम में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 16 जवानों की मौत की खबर है।
 | 
SIKKIM
सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सेना का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। सेना ने कहा कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसला और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ सेना की दो और वैन चल रही थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए रवाना हुए। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शव भी निकाले जा रहे हैं।Read Also:-   कोरोना वैक्सीन : Covaxin-Covishield के टीके वाले लोग भी बूस्टर के तौर पर नेजल वैक्सीन ले सकेंगे, CoWIN ऐप् पर आज से रजिस्ट्रेशन

 

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के अनुसार, जेमा के रास्ते में एक तेज मोड़ पर वाहन एक ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

 पहाड़ी के नीचे खाई में गिरने के बाद 4 घायलों काे हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

 घटना के बाद इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया। ये इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

रक्षा मंत्री राजना सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनका कृतज्ञ है। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।