शारीरिक संबंध बनाते वक्त 67 साल के बुजुर्ग कारोबारी की हुई मौत, बहू के घर जा रहा हूं बोलकर 'नौकरानी' के पास गया था बुजुर्ग।

पुलिस के मुताबिक जेपी नगर निवासी बालासुब्रमण्यम का शव 17 नवंबर को सड़क किनारे से बरामद किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह एक दिन पहले ही घर से निकला था।

 | 
karnatka
बेंगलुरु के जेपी नगर इलाके में 17 नवंबर 2022 को एक प्लास्टिक बैग में मिले शव की जांच के दौरान पता चला कि लोगों के होश उड़ गए थे। दरअसल, शख्स की पहचान पता करने के बाद पुलिस ने उसकी फोन कॉल डिटेल चेक की तो पाया कि मृतक 67 वर्षीय कारोबारी अपनी प्रेमिका के घर गया हुआ था। जहां उससे संबंध बनाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद घबराई प्रेमिका ने अपने पति की मदद से प्रेमी के शव को ठिकाने लगा दिया। Read Also:-समलैंगिक विवाह को देश में मिलेगी मान्यता? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब....

 

पुलिस ने पहचान गुप्त रखी 
17 नवंबर को बेंगलुरु के जेपी नगर में एक 67 वर्षीय व्यक्ति का शव प्लास्टिक के रैपर में लिपटा मिला था। इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक और जिस महिला के घर बुजुर्ग व्यवसायी गया था, दोनों के नाम गुप्त रखे जा रहे हैं क्योंकि अभी जांच चल रही है। महिला के मुताबिक, उसे डर था कि पुलिस उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सकती है।

 

इस कारण उसने शव को प्लास्टिक कवर और चादर में लपेट कर सुनसान इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति और भाई ने भी शव को प्लास्टिक में पैक करने में मदद की थी। जानकारी के अनुसार मृतक दिल का मरीज था, जिसका पिछले साल ऑपरेशन हुआ था।

 

'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 67 साल के बिजनेसमैन का शहर में रहने वाली 35 साल की घरेलू नौकरानी से अफेयर था। 16 नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह बहू के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी गई। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।