Guwahati-Bikaner Express Train Accident : गुहाटी-बिकानेर एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल; वीडियो देखें

घटना के तुरंत बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।  तीन यात्रियों की मौत होना बताया जा रहा है।
 | 
train accident
West Bengal Train accident : पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे एक रेल हादसा हो गया। जिसमें 12 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं। घटना के तुरंत बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना में 3 यात्रियों की मौत होना सामने आया है। वहीं, कई यात्री घायल हैं। डीआरएम और एडीआरएम मौके पर पहुंच गए हैं।

train accidnet

जलपाईगुड़ी में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुहाटी-बिकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (Guwahati-Bikaner Express Train) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के डोमोहानी के पास यह हादसा हुआ। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बचाव दल व पुलिस भी पहुंच गया। लोगों की मदद से डिब्बों से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

 

तेज आवाज हुई और डिब्बे पलट गए

गुहाटी-बिकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (Guwahati-Bikaner Express Train)  में सवार यात्रियों ने बताया कि एक साथ तेज आवाज हुई और कई डिब्बे पलट गए। तभी चींख पुकार मचनी शुरू हो गई। हादसा बहुत डरावना था। also read : Breaking : बंगाल में भीषण रेल हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री फंसे होने की आशंका, वीडियो देखें
train accident
पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर राहत बचाव में लगे पुलिसकर्मी।

डीआरएम भी पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही डीआरएम व एडीआरएम मौके पर पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।


 

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।