मेरठ : दिनचर्या एवं आहार-विहार सुधार कर बना सकते हैं स्वस्थ जीवन

National Ayush Mission: राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को पोषण के लिए जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा भी कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
 | 
ayush misson
राष्ट्रीय आयुष मिशन (National Ayush Mission) के अंतर्गत 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस माह में 8 से 15 सितंबर तक योग को भी सम्मलित किया गया है। जोकि स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। मेरठ के दौराला में शुक्रवार को श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में योग एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक संजीव कुमार ने स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने बताया की दिनचर्या एवं आहार-विहार सुधार कर स्वस्थ जीवन बिताया जा सकता है। इसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार की मुद्राओं एवं आसनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही पोषण बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाइयों का भी वितरण किया गया।

 

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि इस पोषण माह का मकसद बच्चों व गर्भवती महिलाओं में पोषण पदार्थों की वृद्धि करना है, साथ ही स्वास्थ्य एवं आरोग्य के लिए आहार-विहार रहन-सहन, स्वच्छता, दिनचर्या आदि को व्यवस्थित करना आदि भी शामिल है।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजीव मलिक, डॉ. अशोक कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर, सुनीता, सुधा अस्थाना, सविता और योग प्रशिक्षक संजय कुमार आदि मौजूद रहे। 

 

पढ़ें - Corona third wave से पहले Lungs को कर लें मजबूत, इन चीजों का सेवन कर बढ़ाएं इम्युनिटी। 

 पढ़ें - आंवला-अदरक का जूस पीने से होती है इम्यूनिटी मजबूत, घर पर इस तरह से करें तैयार।

 Read also : हेल्थ : इन 4 चीजों को खाने के बाद तुरंत नहीं पीना चाहिए पानी, पड़ सकते हैं बीमार।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।