पंचायत 3 के प्रमोशन के लिए उर्फी जावेद ने निकाला कमाल का आइडिया! फैंस उनका अनोखा पर्स देख हुए हैरान-Video

उर्फी जावेद कई बार अपने कपड़ों से लोगों को हैरान कर चुकी हैं। अब उन्होंने सब्जियों के साथ टोटका करना शुरू कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो आया है, जिसमें उनके हाथ में अनोखा पर्स देखकर यूजर्स हैरान रह गए। 
 | 
URFI
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। इसीलिए उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज़ 'पंचायत 3' को प्रमोट करने का एक अनोखा तरीका खोजा है। ऐसा सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है। उनका ये अनोखा अंदाज देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, सीरीज के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस कल्पना से परे लौकी से बना पर्स कैरी कर रही हैं। फैंस भी लौकी के इस पर्स को देखकर खूब मजे ले रहे हैं। साथ ही वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। Read Also:-मुजफ्फरनगर : 15 वर्षीय नाबालिग का खौफनाक बदला! यौन उत्पीड़न करने वाले का धारदार हथियार से रेत दिया गला

 

उर्फी जावेद लौकी पर्स लेकर बाहर आईं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर घूम रही हैं। इस दौरान उन्होंने पोल्का डॉट शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई हील्स कैरी की हुई है। इसी बीच फैंस की नजर उनके हाथ में दिख रहे लौकी पर्स पर गई। दरअसल उर्फी जावेद ने लौकी को पर्स की तरह पकड़ रखा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस पैपराजी को जमकर पोज भी दे रही हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। 

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं
उर्फी जावेद के वीडियो पर फैन्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने लिखा, 'वैसे इस बैग में कौन सा सामान रखा है? वह भी बताओ।' दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पंचायत 3 को प्रमोट किया जा रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खुदा खैर करे, सब्जियों पर इसकी नज़र पड़ गई है।' एक और यूजर ने लिखा हाथ में लौकी का पर्स और शीशे वाली बालियां... उर्फी तो उर्फी है।' कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को लौकी की सब्जी बनाने की सलाह भी दे रहे हैं। 

 

पंचायत 3 कब रिलीज़ होगी?
आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव स्टारर वेब सीरीज 'पंचायत 3' 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले इस सीरीज के दो पार्ट आए थे, जो काफी पॉपुलर हुए थे।  अब फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फुलेरा गांव में सेक्रेटरी की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी। इस दौरान उर्फी जावेद भी इंटरव्यू देने पहुंची थीं। उस वक्त उनके हाथ में लौकी से बना हुआ वैसा ही पर्स था। अब एक बार फिर उनके हाथ में वही पर्स नजर आया है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।