सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी

 सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भुज से पकड़ लिया। 
 | 
SALMAN
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को सोमवार को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मासिही निवासी विक्की साहेब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है।Read Also:-क्या आपने कभी देखा है शून्य (Zero) रुपये का नोट? जानिए इसकी शुरुआत कहां,कब, क्यों और कैसे हुई

 

जानकारी के मुताबिक रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार कर लिया है और आज सुबह उन्हें मुंबई लाया जाएगा। कल ही जानकारी मिली थी कि आरोपी वसई हाईवे यानी मुंबई अहमदाबाद हाईवे की तरफ भागे हैं। उन्होंने ऑटो ड्राइवर से वसई हाईवे का पता पूछा था।

 


कैसे हुई गिरफ्तारी?
मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों का पता लगा रही थी। इसके अलावा साइबर टीम से डंप डाटा भी निकलवाया गया। क्राइम ब्रांच अधिकारी ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों की भुज में मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज की स्थानीय क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई क्योंकि आशंका थी कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है। 

 KINATIC

आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, इसलिए पुलिस ने एहतियात बरती और स्थानीय पुलिस टीम को भी साथ ले लिया। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम भुज पहुंची थी। आपको बता दें कि अभियुक्त विक्की साहेब गुप्ता मसीही थाना गोहना डी.टी. नरकटियागंज पश्चिमी चंपानेर जिला बिहार का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी सागर श्रीजोगेंद्र पाल भी उसी गांव का रहने वाला है। 

 

मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया
पुलिस टीम ने आरोपी को एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के आला अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, वे मंदिर में कैसे और क्यों गए, इसका खुलासा नहीं हुआ है। कागजी कार्रवाई जारी है और आज सुबह 9 बजे के बाद किसी भी वक्त आरोपी को मुंबई लाया जा सकता है। क्राइम ब्रांच चीफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका है या नहीं, इससे इनकार नहीं किया है। उनका कहना है कि कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें मुंबई लाकर हर एंगल से जांच की जाएगी। 

 

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग
दरअसल, रविवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया था कि जब फायरिंग हुई तब सलमान खान अपने घर पर मौजूद थे। 

 whatsapp gif

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
अधिकारियों ने पाया कि गोलीबारी के बाद आरोपियों ने अपनी बाइक एक चर्च के पास छोड़ दी थी, कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। फिर वे सांता क्रूज़ स्टेशन के लिए एक ट्रेन में चढ़ गए, और आगे जाने के लिए एक और ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। 

 

सलमान खान को जान से मारने का ऐलान
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बरार कई बार सलमान खान को मारने का ऐलान कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई और बरार ने अभिनेता को मारने के लिए अपने शूटर मुंबई भेजे थे। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह 1998 के काले हिरण शिकार मामले के कारण सलमान खान को निशाना बना रहा है। बिश्नोई समुदाय में काले हिरण को पवित्र माना जाता है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।