'सूर्यवंशी' फिल्म का सॉन्ग 'NaJaa' का ट्रेलर जारी, गाने में दिखा अक्षय कुमार और कैटरीना का स्वैग

Sooryavanshi : अक्षय कुमार ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने करीब 22 सेकेंड का टीजर भी रिलीज किया है। जिसमें गाने की रिलीजिंग डेट 3 नवंबर यानी दिवाली से एक दिन पहले और फिल्म दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हो रही है।
 | 
suriyavansi
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Akshay Kumar and Katrina Kaif) की फिल्म  ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi Release Date) लोगों के सामने आने वाली है। इससे पहले इसका गाना रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने करीब 22 सेकेंड का टीजर भी रिलीज किया है। जिसमें गाने की रिलीजिंग डेट 3 नवंबर यानी दिवाली से एक दिन पहले और फिल्म दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि  Akshay Kumar and Katrina Kaif की यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

suriyvansi

जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने कुछ देर पहले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ ‘जय-वीरू’ मोमेंट रिक्रिएट करने वाले पोस्ट के बाद एक और पोस्ट शेयर किया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस पोस्ट में ‘सूर्यवंशी’ के एक नए गाने की झलक दिखाई है। इस गाने का नाम ‘ना जा’ (Na Jaa Song)  है।

 

गाना काफी ग्रूविंग और फंकी है। कैटरीना और अक्षय अपने स्वैग को दिखा रहे हैं, यह एक पेपी डांस नंबर लगता है। अक्षय कुमार ट्वीट कर बताया है कि यह पूरा गाना 3 नवंबर को रिलीज होगा। वहीं, फिल्म 5 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।

 


तनिष्क बागची का म्यूजिक

अक्षय कुमार ने ‘ना जा’ सॉन्ग (Najaa Song Teaser) के टीजर को शेयर करते हुए लिखा,”इर रिदम में आप खुद डांस करने से नहीं रोक पाएंगे. ना जा सॉन्ग कल आउट होगा।” इस फिल्म में तनिष्क बागची का म्यूजिक, गाने को इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। गाना ट्रेंड होने लगा है और लाखों में व्यूज मिल रहे हैं। ये फिल्म का दूसरा गाना है. पहला गाना ‘आइला रे आइला..’पहले र‍िलीज हो चुका है। ज‍िसमें अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर स‍िंह मस्‍ती भरे अंदाज में द‍िखे थे। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।