फिल्म अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का अचानक निधन, पारिवारिक समारोह में दिल्ली गए थे; अस्पताल ले जाने वालों से भी पूछताछ की जाएगी
जाने-माने भारतीय अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का रात को 1.30 बजे 66 साल की उम्र में निधन हो गया। अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने दोस्त के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Thu, 9 Mar 2023
| 
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे अचानक दिल्ली में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने मिडिया को बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वह दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए थे। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Read Also:-'रामायण' में रणबीर के साथ नजर आएंगी साईं पल्लवी: सूत्र
दूसरी ओर इस मामले में दिल्ली पुलिस भी जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि सतीश की मौत की खबर अस्पताल से मिली थी। तबीयत खराब होने पर जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ कौन था, क्या हुआ? इसकी जांच की जा रही है। इन लोगों से पूछताछ की जाएगी।
Satish Kaushik leaves behind enduring legacy of talent, compassion, humility
— ANI Digital (@ani_digital) March 9, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/bBNdtq6WIQ#SatishKaushik #filmography #work pic.twitter.com/9dTe5qGul5
फिलहाल दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। फिर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3:00 से 6:00 बजे के बीच वर्सोवा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
7 मार्च को सतीश कौशिक जावेद अख्तर द्वारा जानकी कुटीर जुहू में आयोजित होली पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें ट्वीट की थीं, जिसमें वह फिट नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा- 'जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी आजमी द्वारा आयोजित पार्टी में रंग-बिरंगी होली का लुत्फ उठाया। नवविवाहित जोड़े की मुलाकात खूबसूरत जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा से हुई। सभी को होली की शुभकामनाएं।
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
सतीश कौशिक की भतीजी अनीता शर्मा ने एएनआई से बातचीत में कहा- काश मैं उसे वापस जिंदा करने के लिए कुछ कर पाती। वह बहुत ऊर्जावान और युवा थे। उसके बड़े भाई-बहन हैं। अब वे दोनों कैसे रह पाएंगे? सतीश चाचा लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके थे। अच्छे लोगों को भगवान शीघ्र ही अपने पास बुला लेते हैं।
सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा में हुआ था, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से की
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई। किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में प्रवेश लिया। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की। उनके बेटे की 2 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

मिस्टर इंडिया से पहचान मिली
सतीश ने 1983 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। वह एक अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश को 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर की भूमिका निभाई। सतीश को 1990 में राम लखन और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।