साउथ के पापुलर एक्टर को वोट डालना पड़ा महंगा, भीड़ से बचाने में पुलिस के भी छूटे पसीने

मशहूर एक्टर थलापति विजय रूस में अपनी शूटिंग छोड़कर लोकसभा चुनाव 2024 में वोट करने के लिए भारत आ गए। इस दौरान एक्टर भीड़ में घिर गए और एक्टर को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
 | 
VIJAY
लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हो गए हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए लोगों ने वोट डाल दिए हैं। फिल्मी सितारों ने भी वोट डाला। इस चुनाव में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी ने हिस्सा लिया है। वहीं, मशहूर साउथ एक्टर थलापति विजय भी वोट डालने के लिए रूस से भारत लौटे। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि विजय को वोट देना काफी महंगा साबित हुआ है। READ ALSO:-लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण का मतदान समाप्त, उत्तर प्रदेश में 57.54% और बंगाल में 77.57% वोट पड़े

 


भीड़ से घिरे थलापति विजय
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि थलापति विजय के आसपास भारी भीड़ है और एक्टर भीड़ के बीच फंसे हुए हैं। इतना ही नहीं वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय के चारों तरफ पुलिस है और वो किसी तरह एक्टर को पोलिंग बूथ तक ले जा रहे हैं। आपको बता दें कि एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए रूस गए हुए थे, लेकिन उन्होंने अपने वोट की अहमियत समझी और इसके लिए वह भारत लौट आए। 

 


पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मेहनत मशक्कत 
इन दिनों कॉलीवुड एक्टर थलापति विजय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और इसके लिए वह रूस गए थे, लेकिन अपने वोट की अहमियत को समझते हुए एक्टर ने भारत आकर फैन्स को जागरूक करने का फैसला किया। इसलिए वह अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर खास तौर पर वोट देने के लिए अपने देश लौट आए। हालांकि, जब वह वोट डालने जा रहे थे तो भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। दरअसल, हर कोई एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब था। एक्टर को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए पुलिस को काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ी है। 
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।