Shamshera look: फिल्म 'शमशेरा' के लिए रणबीर कपूर का नया लुक आया सामने, एक्टर के बर्थडे पर फैंस को तोहफा
यशराज बैनर (Yashraj Films) तले बनने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक (Shamshera First Look) देने को तैयार है।
Tue, 28 Sep 2021
| 
Ranbir Kapoor new look for Shamshera: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बर्थडे पर उनके चाहनेवालों को एक बड़ा तोहफा मिला है। यशराज बैनर (Yashraj Films) तले बनने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक (Shamshera First Look) देने को तैयार है। ऐसे में रणबीर कपूर के फैंस काफी उत्साहित हैं। मंगलवार को मेकर्स ने मूवी के लिए रणबीर का नया लुक (Ranbir Kapoor Shamshera Look) जारी किया है। इसमें रणबीर बड़े बालों के साथ काफी अलग दिख रहे हैं। इससे पहले निर्माताओं ने 'शमशेरा' की रिलीज डेट का खुलासा किया था। मूवी 18 मार्च, 2022 में रिलीज होगी।
यशराज फिल्म्स ने एक्टर का नया लुक शेयर करते हुए लिखा, "लेजेंड अपनी छाप छोड़ेंगे।" YRF ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर, रणबीर कपूर का एक पोस्टर साझा किया। जिसमें एक्टर लंबे बालों के साथ नजर आ रहें हैं। वही उनकी आंखे खतरनाक लग रही हैं। अपने Airtel Prepaid के लिए चुने बेहतरीन प्लान, यहां क्लिक करें
The legend will leave his mark. #RanbirKapoor | #Shamshera | #Shamshera18March2022 | #YRF50 pic.twitter.com/cVmPLcAZwr
— Yash Raj Films (@yrf) September 28, 2021
Shamshera Cast
रणबीर कपूर के अलावा, 'शमशेरा' में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस मूवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'शमशेरा' के अलावा रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और आलिया भट्ट सह-कलाकार होंगे। रणबीर अजय देवगन के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह संदीप वांगा की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा के साथ भी काम करेंगे। अपने JIO SIM के लिए चुने बेहतरीन प्लान, यहां क्लिक करें
बता दें कि रणबीर कपूर आज यानि 28 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मां नीतू कपूर ने अपने बेटे को शुभकामना देने के लिए एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की। इसमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, भरत साहनी और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'जुग जुग जीयो' जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल के टुकड़े, बहुत सारा आशीर्वाद"। रणबीर को दूसरे सेलेब्स ने भी बर्थडे विश किया।