Family Man 2 : साउथ की सुपर स्टार Samantha Akkineni की एंट्री, दिखेगा नेवर सीन बिफोर अवतार

 | 

Amazon Prime Video की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'The Family Man 2' 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। हाल ही में मनोज वाजपेयी ने इसका मोशन पोस्टर जारी किया था। इतना ही नहीं इस बार सीरीज में साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी ( Samantha Akkineni) की एंट्री भी होने वाली है। सामंथा इस सीरीज में नेवर सीन बिफोर अवतार में नजर आएंगी।

Samantha Akkineni तेलुगु (Telugu Movies) और तमिल फिल्मों (Tamil Movies) की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। आखिरी बार वो फिल्म 'जानू' (Jaanu Movie) में दिखाई दी थीं। वहीं अब वो हिंदी दर्शकों का भी दिल जीतने की तैयारी में हैं। इसी के साथ ये सामंथा का डिजिटल डेब्यू भी होने वाला है। इसके अलावा सामंथा अक्किनेनी नयनतारा स्टारर तमिल फिल्म काथु वकालु रेंदु कथाल (Kathu Vakalu Rendu Kathal) में दिखने वाली हैं।

सामंथा अक्किनेनी सोशल मीडिया ( Samantha Akkineni Instagram) पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और शानदार स्टाइल के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन सामंथा (Samantha Akkineni Photos) का बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज चर्चा में बना रहता है। हाल ही में सामंथा ने अपनी ऐसी ही कुछ वीडियो और फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला।

Family Man 2 : साउथ की सुपर स्टार Samantha Akkineni की एंट्री, दिखेगा नेवर सीन बिफोर अवतार

The Family Man Season 2 का मोशन पोस्टर जारी होने के बाद मनोज बाजपेयी के चाहने वालों की बेकरारी बढ़ गई है। मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने 'Family Man 2' की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में मनोज बाजपेयी ने बताया कि 'द फैमिली मैन सीजन 2' का प्रीमियर इसी साल 12 फरवरी को किया जाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।