बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की भीषण सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, बहन ICU में भर्ती, CCTV में कैद हुआ ये भयानक मंजर

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा का एक्सीडेंट हो गया है। इस सड़क हादसे में एक्टर के जीजा की जान चली गई. लेकिन ये हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा का एक्सीडेंट हो गया है। इस सड़क हादसे में एक्टर के जीजा की जान चली गई. लेकिन ये हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। 
 | 
PANKAJ TRIPATHI
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की हंसती-खिलखिलाती जिंदगी पर अचानक दुख के बादल छा गए हैं। एक्टर के घर में मातम छाया हुआ है। एक भयानक हादसे ने चंद मिनटों में ही उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। एक तरफ जहां एक्टर की बहन सविता तिवारी अस्पताल में हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा यानी बहन के पति राजेश तिवारी की मौत हो गई है। READ ALSO:-तेज रफ्तार कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि लड़कियां हवा में उछल गईं; आप के रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

 


बहन आईसीयू में भर्ती है
हादसे में राजेश तिवारी की जान चली गयी, जबकि सरिता तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गयीं और उनका इलाज धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में चल रहा है। बताया जाता है कि राजेश तिवारी और उनकी पत्नी सरिता तिवारी बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन की यात्रा कर रहे थे। दुर्भाग्य से निरसा मार्केट चौक पहुंचने से पहले ही उनकी तेज रफ्तार कार (WB44D-2899) डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों लोगों को बचाया और धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। काफी कोशिशों के बावजूद राजेश तिवारी को बचाया नहीं जा सका, जबकि सरिता तिवारी को गंभीर हालत में सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया।

 

हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया
इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। एक्टर का परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इस बीच अब इस पूरे हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्सीडेंट होते हुए देखा जा सकता है, जिसकी वजह से पंकज त्रिपाठी के जीजा की मौत हो गई। इस वीडियो को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये हादसा इतना भयानक है कि वीडियो देखने के बाद अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाएगी। 

 KINATIC

चंद सेकेंड में बची बाइक सवार की जान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्विफ्ट तेजी से आती है और सड़क खाली होने के बावजूद ये गाड़ी सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ जाती है। डिवाइडर पर तेजी से चढ़ती ये कार बाद में सामने से भी रुकती है, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। वीडियो की शुरुआत में उस गाड़ी के आगे एक बाइक भी आती दिख रही है। यदि बाइक चला रहा व्यक्ति कुछ सेकेंड पहले बाहर नहीं आता तो वह भी हादसे का शिकार हो सकता था। या फिर उसकी जान ख़तरे में पड़ सकती थी क्योंकि जिस रफ़्तार से कार आ रही थी, संभव था कि वो शख्स बच नहीं पाता। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।