रामानंद सागर की Ramayana में रावण का अभिनय करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

Ramayana :  त्रिवेदी 1996 में सांसद भी रह चुके हैं। उनका किरदार इतना दमदार था कि उसके शो के बाद जो भी नए रामायण सीरियल बने, उन्हें मात नहीं दे पाए।
 | 
rawan
रामायण (Ramayana) में  रावण (Ravana) का रोल अदा करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी(Arvind Trivedi) का मंगलवार देररात में निधन हो गया। उनके परिचितों ने निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ रोज पहले से उनकी तबियत खराब थी। उन्हें अस्पताल में भी रखा गया था। जानकारी हो कि त्रिवेदी 1996 में सांसद भी रह चुके हैं। उनका किरदार इतना दमदार था कि उसके शो के बाद जो भी नए रामायण सीरियल बने, उन्हें मात नहीं दे पाए।

 

रामानंद सागर की रामायण(Ramanand Sagar's Ramayana) ने जो किरदार लोगों के सामने रखे, वह हमेशा के लिए छाप छोड़ गए। उन्हीें में से एक लंकापति रावण का भी रहा। रावण का रोल अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने निभाया। उनके अभिनय में इतनी दमदारी थी कि उसे अभी तक भी कोई भुला नहीं सका है। जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिवेदी का जन्म नवंबर में 1938 को इंदौर एमपी में हुआ था। बताया जाता है कि वह गुजराती रंगमंच के बहतरीन कलाकारों में से थे। आगे चलकर गुजराती सिनेमा में उनका खूब बोलाबाला रहा।  

 

300 से अधिक फिल्मों, नाटकों में काम किया

जिसके बाद उन्हें रामायण में रावण का अभिनय करने को दिया गया। अभिनय उन्होंने इस प्रकार किया कि लोग उन्हें सच में रावण मानने लगे। इतना ही नहीं रामायण के बाद उन्होंने  विक्रम और बेताला सहित कई हिंदी भाषी नाटकों में काम किया। बताया जाता है कि उन्होंने तीन सौ से अधिक गुजराती फिल्मों, नाटकों में काम किया। read also : Taarak Mahta Ka Ooltah Chashmah : नहीं रहे जेठा लाल के नट्‌टू काका, 77 साल के घनश्याम नायक का हुआ निधन

 

बीजेपी से सांसद रहे 
इसी भूमिका के बलबूते वह 1991 से 1996 तक साबरकांठा से बीजेपी से लोकसभा सांसद रहे। पता हो कि इसी साल मई माह में अफवाह उड़ी थी कि अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। परंतु इस खबर को उनके भतीजे ने खारिज कर दिया था। उन्हाेनें कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं। 

 

उनके साथी कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

रामायण में सीता (Sita) का अभिनय करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya) ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, लक्ष्मण (Lakshman) का अभिनय करने वाले सुनील लहरी (Sunil lahri) ने लिखा कि बहुत दु:खद समाचार है की हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं नि:शब्द हूं। मैंने पिता को खो दिया। मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्ति। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।