मैं अटल हूं फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज, सामने आया बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के गेटअप में, ट्रांसफॉर्मेशन देख हो जाएंगे दंग

 'मैं अटल हूं': बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म मैं अटल हूं से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। पंकज के लुक ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया है।
 | 
Atal
मैं अटल हूं: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। पंकज अपने काम से किरदार में जान डाल देते हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म मैं अटल हूं काफी चर्चा में है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी कवि अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म मेकर्स ने पंकज का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। जिसे देखने के बाद एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई दंग रह गया है। Read Also:-मंच पर परफॉर्म करने के दौरान मशहूर यक्षगान कलाकार की मौत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

आज पूरा देश 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया है। साथ ही बताया कि वह इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह किरदार उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल किरदार रहा है। पंकज त्रिपानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मैं जानता हूं कि #श्रीअटलबिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए संयम के साथ अपने व्यक्तित्व पर काम करना जरूरी है। मुझे दृढ़ विश्वास है कि उत्साह और मनोबल के दम पर मैं अपनी नई भूमिका के साथ न्याय कर सकूंगा। #MainAtalHoon सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।   

 

बहुत ही कम समय में इस पंकज त्रिपाठी का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है। बता दें, भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज 98वां जन्मदिन है। आज के दिन हर कोई उन्हें याद कर रहा है। ऐसे में पंकज और मेकर्स के लिए आज से अच्छा दिन नहीं हो सकता था। पंकज त्रिपाठी को हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के अवतार में देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 



राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक, रवि जाधव द्वारा निर्देशित और उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखित, यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत सलीम-सुलेमान द्वारा तैयार किया जाएगा, जबकि गीत समीर द्वारा लिखे जाएंगे। जबकि

sonu एक्शन वीडियो के लिए सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, मैं अटल हूं विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है, जबकि यह जीशान अहमद और शिव शर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।