Maja Ma Trailer: माधुरी दीक्षित दिखेंगी जटिल और निडर अवतार में, पहली इंडियन अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी है 'मजा मा'

प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित, पहली इंडियन अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी - मजा मा का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित लीड रोल निभा रही हैं।

 | 
majama trailer madhuri dixit

प्राइम वीडियो ने आज अपनी पहली इंडियन अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी - मजा मा का ट्रेलर (Maja Ma Trailer) लॉन्च किया। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को एक जटिल और निडर अवतार में नजर आएंगी। इस फिल्म के कलाकारों में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत हैं।

एक खुशमिजाज महिला पल्लवी के जीवन की एक झलक है 'मजा मा'

 फिल्म की कहानी पल्लवी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, एक जिंदगी जिसे उसने इतने प्यार से संजोया है, वह बिखरने लगती है, जिससे उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है। इस जद्दोजहद में रेजिलिएंस, अपसी समझ और विश्वास के लिए मौजूदा संबंधों की परख होती है। पल्लवी और उसका परिवार इस उथल-पुथल से कैसे निपटेगा? क्या इससे परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते टूट जाएंगे? 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।