फिल्म अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा,

तबस्सुम ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया था। उनका 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
 | 
Tabssum
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है  खबरों की माने तो तबस्सुम का निधन शुक्रवार की शाम कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ  कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर की कोशिश कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। उन्होंने अपने शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। दो दिन बाद यानी 21 नवंबर को आर्य समाज, बांद्रा लिंकिंग रोड, मुंबई में तबस्सुम गोविल की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। Read Also:-मेरठ : धर्म बदलकर फंसाया युवती को, 3 बार गर्भपात भी करवाया ; लड़की को सच्चाई पता चली तो दी धमकी-बोल रहा है श्रद्धा जैसा हाल कर दूंगा तुम्हारा

 

अयोध्या में हुआ था जन्म 
तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या में हुआ था। उनके पिता अयोध्या नाथ सचदेव और माता असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थीं। वह तीन साल की उम्र में पहली बार पर्दे पर नजर आईं। फिल्म 'दीदार' में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर तबस्सुम ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

 

तबस्सुम के कुछ वीडियो यहां देखें तबस्सुम ने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और दूरदर्शन के लोकप्रिय टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन सहित कई शो में काम किया। उनके बेटे होशंग गोविल ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया, "कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गैस्ट्रो की समस्या थी और हम वहां चेकअप के लिए गए थे। रात 8.40 बजे और रात 8.42 बजे उन्हें दो कार्डियक अटैक आए।  शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया।

 


'बेबी तबस्सुम' के नाम से थी मशहूर
एक बाल कलाकार के रूप में, तबस्सुम को बेबी तबस्सुम के नाम से जाना जाता था और उन्होंने 1940 के दशक के अंत में "नर्गिस", "मेरा सुहाग", "मांझधार" और "बड़ी बहन" जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1972 से 1993 तक दूरदर्शन पर सेलिब्रिटी टॉक शो की मेजबानी की और रेडियो प्रस्तोता के रूप में भी काम किया। तबस्सुम ने कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने के लिए कई रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर भी शिरकत की थी। 
तबस्सुम, रामायण में राम की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल की भाभी थीं। तबस्सुम ने अरुण गोविल के भाई से शादी की।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।