Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer: लौट आई है मंजुलिका, मिलेगी हंसी और डर की रोलरकोस्टर राइड

 | 
bhool bhulaiyaa 2
Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूलभुलैया तो आपको याद होगी। फ़िल्म में विद्या बालन ने बनकर सबको खूब डराया था। अब एक बार फिर मंजूलिका लौट आई है। जी हां आपको हंसाने और डराने वाली सुपरहिट फिल्म भूलभुलैया का पार्ट 2 भूलभुलैया 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
bhool bhulaiyaa 2

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म में इस बार न तो अक्षय कुमार नजर आएंगे और न ही विद्या बालन और अमीषा पटेल। इन तीनो की जगह इस बार ली है कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी ने। मंगलवार को फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनीस बज़्मी द्वारा अभिनीत सीक्वल, हँसी और डर की एक रोलरकोस्टर राइड होने की उम्मीद है। read more. ‘Heropanti 2’ Song whistle baja Song : हीरोपंती 2’ का नया गाना ‘व्हिसल बजा 2.0′ हुआ रिलीज, 29 अप्रैल को आएगी फिल्म

ट्रेलर देख कर याद आएगा "आमा छे तोमार…"

फ़िल्म Bhool Bhulaiyaa 2 का ट्रेलर काफी रोमांचक और डराने वाला है। ट्रेलर की शुरुआत एक अंधेरी हवेली से होती है। जिसमें एक परछाई नजर आती है। इसके बाद एक आवाज गूंजती है। यह आवाज मंजुलिका की है और वह वही पुराना गीत आमा छे तोमार… गुनगुनाती है। जिसे सुनकर भूलभुलैया 1 की विद्या बालन की याद आ जाती है। इस गीत के बजने के साथ ही हवेली के बरसों से बंद पड़े दरवाजों पर दस्तक होती है, जो डर और एक्साइटमेंट को और बढ़ा देता है।
अब देखना है कि इस बार भी मंजुलिका ही लौट कर आई है या फिर कोई और नया किरदार कहानी में जोड़ा गया है। इसका जवाब फ़िल्म के रिलीज होने पर ही मिलेगा। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म 'भूलभुलैया 2' 20 मई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।