गाजियाबाद में आधी रात को घर में घुसे 7 बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

 | 

दिल्ली से सटेगाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाशों ने 8 माह के मासूम को गन पॉइंट पर लेकर करीब चार घंटे तक परिवार के लोगों और महिलाओं के साथ अभद्रता और लूटपाट की। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में 8 लाख रुपए कीमत के जेवर और 1 लाख कैश लूटे जाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, कविनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-8, चिरंजीव विहार में किसान भोपाल शर्मा (70) अपने परिवार के साथ रखते हैं। सोमवार रात 1:30 बजे घर में 7 सशस्त्र बदमाश घुस आए। वे तड़के 4:30 बजे तक घर खंगालते रहे। पुलिस का कहना है कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। जल्द ही लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।

8 माह के बच्चे को लिया गन पॉइंट पर
बदमाशों ने भोपाल शर्मा के परिवार को बंधक बनाने के लिए 8 माह के बच्चे को गन पॉइंट पर ले लिया था। उनकी दो विवाहित बेटियों, दो पोतियों और नातिनों के हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंस कर बदमाशों ने 4 घंटे तक पूरा घर खंगाल डाला। इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की।

चिरंजीव विहार में डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

भोपाल शर्मा केदारनाथ बाढ़ पीड़ित हैं। वर्ष 2014 में केदारनाथ घूमने गए इनके बेटे, पुत्रवधू और पोते समेत छह लोगों की बाढ़ आपदा में मौत हो गई थी।

ये खबरें भी पढ़ सकते है

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।