मेरठ : दोस्त की भाभी से थे साकिब के नाजायज संबंध, पता चलने पर दोस्त ने भाइयों संग कर दिया मर्डर, तीनों गिरफ्तार

बिलाल की पत्नी तबस्सुम से अवैध संबंधों के चलते ही साकिब की हत्या की गई है। खास बात यह है कि तबस्सुम से अवैध संबंधों के चलते उसका पति बिलाल पहले भी एक युवक की हत्या कर चुका है।
 | 
meerut

whatsapp gif

advt

उत्तरप्रदेश के मेरठ में बीती 25 अगस्त को डेयरी संचालक के बेटे साकिब की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि साकिब के हत्यारोपियों में से एक युवक की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसका पता लगने पर आराेपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि इस इसी महिला से अवैध संबंधों के चलते उसका पति पहले भी एक युवक की हत्या कर चुका है। Read Also : मेरठ : 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ बांधकर खंजर से ताबड़तोड़ वार, पेट में ही टूटा छुरा

ortho

जानकारी के मुताबिक बीती 25 अगस्त को सरधना के नंगला आर्डर रोड निवासी साकिब घर से गायब हो गया था। अगले दिन सुबह उसकी खून से लथपथ लाश नवाबगढ़ी रजवाहे की पटरी पर मिली थी। उसके हाथ पीछे से बंधे हुए थे। हत्यारों ने साकिब को बांधकर खंजर से उसकी पीठ और गले पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले के दौरान खंजर भी युवक के पेट में ही टूट गया था। Read Also : UP: रहस्यमयी वायरल का कहर, 40 बच्चों समेत 68 लोगों की मौत... जानें लक्षण और सावधानियां

दोस्त के घर था आना-जाना

एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए सरधना थाना पुलिस और एसओजी टीम लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि साकिब की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि वह गांव निवासी ही तबस्सुम नाम की एक महिला से लंबी बात होती थी। जब पुलिस ने तबस्सुम के बारे में जानकारी करी तो पता चला कि उसका देवर तालिब साकिब का दोस्त है। उसी के चलते साकिब का उसके घर आना जाना हो गया और तबस्सुम से अवैध संबंध हो गए। 

dr vinit new

तबस्सुम को भी थी हत्या के प्लान की जानकारी

तालिब ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बड़े भाई बिलाल को उसकी पत्नी तबस्सुम और साकिब के अवैध संबंधों के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने पहले साकिब को समझाया, लेकिन वह नहीं माना तो उन्होंने उसकी हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक इस योजना में तालिब और बिलाल के साथ उनका तीसरा भाई अजीम भी शामिल हो गया। साकिब की हत्या होने वाली है इस बात की जानकारी तबस्सुम को भी दी।

devanant hospital

तबस्सुम के जरिये फोन कर साकिब को बुलवाया

योजना के तहत घटना वाले दिन तीनों भाइयों ने तबस्सुम के जरिये फोन कर साकिब को मिलने के लिए बुलाया। देर शाम प्रेमिका से मिलने के लिए साकिब बाइक लेकर घर निकल गया। यहां तालिब, बिलाल और अजीम ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके हाथ बांध दिए और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी साकिब की जान जाने तक उसे खंजर से गोदते रहे। इस दौरान खंजर उसके सीने में ही टूट गया। इसके बाद तीनों आरोपी साकिब की लाश को नवाबगढ़ी रजवाहे की पटरी पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

monika

तबस्सुम के मोहसिन से भी थे अवैध संबंध, उसकी भी हत्या कर दी थी

एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक बिलाल की पत्नी तबस्सुम से अवैध संबंधों के चलते ही साकिब की हत्या की गई है। जांच में सामने आया है कि तबस्सुम का पति बिलाल पहले भी माेहसिन नाम के शख्स की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मोहसिन के भी तबस्सुम से अवैध संबंध थे, जिसका पता मोहसिन को चल गया था और उसने उसकी हत्या कर दी थी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।