मेरठ में 8 डेंगू के मरीज मिले: अब तक शहर में डेंगू के 52 मरीज, घर-घर सर्वे में 1151 बुखार से ग्रसित

इसके साथ ही मेरठ में डेंगू के 52 मरीज अब तक मिल चुके है। 12 मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। 22 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हो गई है।

 | 
dengue
मेरठ में गुरुवार को 8 डेंगू मरीज मिले है। शहर में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 52 पहुंच गई है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि मेरठ में 12 डेंगू के मरीज मिले है। जिन इलाकों में डेंगू मरीज मिले है। उनकी साफ-सफाई और दवा का छिड़काव किया गया है। डा. अशोक ने मीडिया को बताया कि मलियाना, सुरुरपुर, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा और कुंडा में डेंगू के मरीज मिले है। इससे पहले जानी, माछरा, मवाना, रोहटा, साबुन गोदाम, नंगला बट्टू, पल्हेड़ा और साबुन गोदाम इलाकों में भी डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। Read Also : Pune: 14 साल की लड़की से 13 दरिदों ने 48 घंटे तक गैंगरेप किया, स्टेशन पर छोड़ा तो वहां भी एक हैवान ने की दरिंदगी

 

ortho

इसके साथ ही मेरठ में डेंगू के 52 मरीज अब तक मिल चुके है। 12 मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। 22 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हो गई है। Read ALso : Viral Fever in Meerut: मेरठ में डेंगू के 11 नए मरीज, लापरवाही पड़ेगी भारी, शहर से गांव 698 लोग मिले बुखार से ग्रसित

 

एक दिन में बुखार के 453 मरीज

डेंगू के साथ ही जिले में बुखार के मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिले में चल रहे घर-घर सर्वे के तीसरे दिन 1334 टीमों ने 72573 घरों का सर्वे किया। इस दौरान बुखार के 453 मरीज मिले, 181 में सर्दी-जुकाम के साथ बुखार आ रहा है, तीन मरीजों को ठंड लगकर बुखार आया। बुखार के सभी मरीजों की कोविड, डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की जांच की जाएगी। 44 मरीजों को दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आ रही है। इनमें टीबी की जांच की जा सकती है। 11 में खांसी के साथ खून आ रहा है। 887 गर्भवती महिलाएं मिली। 2527 ऐसे बच्चों को चिहि्त किया गया जिन्हें नियमित टीका नहीं लगा है। 45 साल से ज्यादा उम्र के 12931 लोग मिले, जिनका कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है।   

 

devanant hospital

स्वास्थ्य विभाग अब तक 2 लाख 15 हजार 992 घरों तक पहुंच चुका है। अभियान के दौरान दो दिन में ही 1151 लोग बुखार (Viral Fever ) से पीड़ित मिले हैं। 489 मरीज सर्दी-जुकाम से ग्रस्ति थे। 14 मरीजों को बुखार के साथ ठंड लगने की भी शिकायत मिली, इनकी मलेरिया की जांच कराई जाएगी। 87 मरीजों में दो हफ्ते से अधिक समय से खांसी की समस्या है, जिनकी टीबी जांच होगी। 
  • मेरठ में डेंगू के मरीज : 52
  • डेंगू के सक्रिय मरीज : 30
  • मेरठ में बुखार के मरीज :1151
  • सर्दी-जुकाम से ग्रस्ति मरीीज : 489
  • ठंड के साथ बुखार के मरीज : 14
  • दो हफ्ते से ज्यादा खांसी के मरीज : 87
  • अब तक कुल घरां का सर्वे : 215992
  • सर्वे में मिली गर्भवती महिलाएं : 2571
  • ऐसे बच्चे जिन्हें नियमित टीका नहीं लगा : 7243
  • 45 साल से ऊपर के वे लोग जिन्हें कोविड टीका नहीं लगा : 35086
बुखार आने पर कराएं जांच
डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी को ठंड लगकर बुखार आ रहा है। मासपेशियों और आंखों के पीछे दर्द हो रहा है तो उन्हें 24 घंटे में डेंगू की जांच कराना चाहिए। मेरठ में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मुफ्त जांच की सुविधा है।

 

इन बातों का रखे ख्याल
  • अपने आसपास की जगहों को साफ करके रखने से आप मच्छरों को आसानी से दूर रख सकते हैं।
  • किसी जगह रुके हुए पानी में मच्छर पनप सकते हैं और इसी से डेंगू भी फैल सकता है।
  • जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना हो उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें।
  • गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें।
  • सोते वक्त मच्छरदानी लगाएं।
  • मच्छरों के काटने से बचने के लिए शरीर को पूरे ढक कर रखने वाले कपड़े पहने।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।