Bjinor News : बिजनौर के नूरपुर में किसान के घर लाखों की चोरी, खिड़की उखाड़कर घर में घुसे चोर

 | 
bijnor news
Bijnor News :  बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देररात चोरों ने घर में धावा बोला। चोरों ने किसान के घर से लाखों की ज्वेलरी, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर पुलिस पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर दी है। 

 

मामला नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसुपुरा का है। यहां सोवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य आंगन में सोए हुए थे। तभी चोर घर की खिड़की उड़ाकर घर के अंदर दाखिल हो गए। read also : Bjinor News : बिजनौर में तेज रफ्तार जनरथ रोडवेज बस ने कार में टक्कर मारी, 4 लोगों की मौत, कई घायल
bijnor
नूरपुर में घटना के बाद साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम।

सुबह होने पर मामले की जानकारी हुई

 पीड़ित के मुताबिक सुबह होने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। कमरे में सारा सामान फैला पड़ा हुआ था। वहीं, कीमती सामान, ज्वेलरी और नकदी गायब थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
bijnor
नूरपुर में घटना के बाद साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच 

लाखों की चोरी की घटना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित ये जानकारी लेकर टीम ने साक्ष्य जुटाए। टीम को घर के पास धान के खेत से भागने के निशान मिले हैं। वहीं, घर की दीवारों पर भी निशान मिले। पीड़ित सोवीर सिंह ने बताया कि चोरों ने घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया है। 
devanant hospital
नूरपुर में घटना के बाद साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम।
नूरपुर थाना अध्यक्ष धीरज सोलंकी ने जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने बताया फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।  वहीं, पीड़ित ने नूरपुर थाने में तहरीर दी है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।