Bijnor News: चांदपुर में महिला को पीटते हुए ग्राम प्रधान साजिद का वीडियो वायरल, महिला का आरोप प्रधान नंबर मांगता था
घटना बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Sat, 7 May 2022
| 
Bijnor News : यूपी के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान का महिला की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है प्रधान उस पर गंदी नजर रखता था, फोन नंबर मांगता था। महिला ने बताया थाने में उसे रिपोर्ट लिखाने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा का साजिद ग्राम प्रधान है। पीड़ित महिला के मुताबिक वह अपने बच्चों के साथ गांव में ही रहती है, उसके पति व अन्य लोग मुंबई में मजदूरी करते हैं। बताया कि शुक्रवार शाम को वह चारा लेने जंगल गई थी। गांव में पंचायतघर के पास ग्राम प्रधान वहां पहुंच गया और गाली गलौंच कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर प्रधान ने महिला की डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी। read : महंगाई की मार जारी : रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, देखें अब कितनी हो गई कीमत
UP Bijnor : चांदपुर थाना क्षेत्र के बेलखेड़ा ग्राम प्रधान साजिद का महिला को पीटते हुए वीडियो वायरल। महिला ने लगाए गंभीर आरोप। pic.twitter.com/RSY1l0KBQH
— खबरीलाल (@khabreelal_news) May 7, 2022
महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस पूरे वाकया की वीडियो वहां खड़े किसी सख्श ने बना ली। पूरी घटना घटना की वीडियो वायरल हो गई। read : 7 Died in accident on Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में परिवार के 7 लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव
गंदी नजर रखता था, फोन नंबर मांगता था
पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि ग्राम प्रधान सजिद उस पर गंदी नजर रखता था। वह कई माह से मोबाइल नंबर मांग रहा था। इसकी शिकायत उसने अपन परिजनों से भी की थी। परिजनों ने महिला को समझा दिया। महिला का कहना है कि जिसके बाद वह चुप रही। अब प्रधान ने यह घटना कर दी।

घंटों चौकी, थाने में बैठी रही
महिला ने बताया कि घटना के बाद वह चौकी पहुंची। वहां घंटों बैठे रहने के बाद दरोगा पहुंचे। महिला की माने तो दरोगा ने कहा अब तुम इस मामले में कुछ मत करो। अगली बार से ग्राम प्रधान हरकत करता है तो पुलिस को फोन करना। इस के बाद महिला चांदपुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। महिला का आरोप है कि वह घंटों तक थाने में बैठी रही। READ : मध्यप्रदेश : इंदौर में इमरात में भीषण आग, किराए पर रह रहे 7 लोगों की मौत
वायरल वीडियो पर हरकत में आई पुलिस
जानकारी के अनुसार महिला के शिकायत करने पर उसे घंटों तक थाने में घुमाए रखा। जब महिला से मारपीट की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी ग्रमा प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। read : Video : स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में आपत्तिजनक स्थिति में मिले 9 युवक और 5 युवतियां, सभी गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार किया गया : एसपी
बिजनौर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। Read also : Bijnor News : 1 माह की नातिन का अपहरण करके नाना जफर ने 50 हजार में प्रेमिका को बेच दिया, सभी आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला