चीनी की आसमान छूती कीमतों पर जल्द लगेगी लगाम, निर्यात भी पर रोक लगा सकती है सरकार!

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार आने वाले सीजन में चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है।
 | 
SUGAR
दुनिया भर में चीनी की बढ़ती कीमत ने आम आदमी का रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। आपूर्ति और मांग के बीच भारी अंतर के कारण चीनी की कीमत 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार आने वाले सीजन में चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है। दरअसल, देश में चीनी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसे देखते हुए नवंबर के पहले हफ्ते में चीनी निर्यात पर प्रतिबंध की अधिसूचना जारी हो सकती है।READ ALSO:-UP : बारावफात के जुलूस में राष्टीय ध्वज तिरंगे पर अशोक चक्र के स्थान पर अरबी में इस्लामिक स्लोगन लिखे, बनाई तलवार भी, पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

 

मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, उपभोक्ता विभाग के एक अधिकारी ने फाइनेंशियल पोर्टल को यह जानकारी दी है। चीनी सीज़न अक्टूबर से शुरू होता है और अगले साल सितंबर तक चलता है। ऐसे में सरकार आने वाले सीजन में इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है। दरअसल, साल 2021-22 में रिकॉर्ड 11 मिलियन टन चीनी बेचने के बाद भारत ने साल 2022-23 में चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, ताकि देश के घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। और कीमतें नियंत्रण में रहे सकें। 

 

2022-23 के चीनी सीजन की शुरुआत में केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात को करीब 60 लाख टन तक सीमित कर दिया था। ऐसे में सरकार एक बार फिर चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर देश में चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने का काम करेगी।

 whatsapp gif

इन राज्यों में चीनी उत्पादन गिर गया
देश के शीर्ष गन्ना उत्पादक राज्यों जैसे पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कर्नाटक में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के कारण चीनी सीजन का उत्पादन घटने की संभावना है। अगस्त तक के चीनी उत्पादन के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल चीनी का उत्पादन औसत उत्पादन से 50 फीसदी कम रहा है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों राज्य भारत के कुल चीनी उत्पादन का आधे से अधिक उत्पादन करते हैं। इस बार इन्हीं राज्यों में चीनी उत्पादन गिरा है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।