इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां बढ़े ईंधन के दाम, गैस सिलेंडर भी सस्ता हुआ,
देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आई है, वहीं कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी भी हुई है। तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत दी है। जी हां, देशभर में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें भी जारी कर दी गई हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कीमत प्रति लीटर कितनी है? एलपीजी सिलेंडर के क्या दाम हैं?
Jul 1, 2024, 14:59 IST
|

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिली है। चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर 150 रुपये तक सस्ता हो गया है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 9 मार्च से स्थिर हैं। जानकारों की मानें तो पिछले 10 महीनों में सरकार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 300 रुपये की कटौती कर चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आने वाले महीनों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 1 जुलाई 2024 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में करीब 30 रुपये प्रति यूनिट की कमी की गई है।READ ALSO:-दिल दहलाने वाला डरावना वीडियो, छुट्टियां मनाने आए एक ही परिवार के 5 सदस्य झरने में बह, 3 के शव बरामद, दो लापता
जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं राज्य स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं महानगरों समेत दूसरे राज्यों में कहां पेट्रोल और डीजल सस्ता और महंगा हुआ है।
कहां कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल?
- बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमत 37 पैसे बढ़कर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.79 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
- उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.70 रुपये और डीजल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
- महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 43 पैसे बढ़कर 91.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
- कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
कहां सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
- चेन्नई
- गोवा
- आंध्र प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- हिमाचल
- केरल
- मध्य प्रदेश
- मणिपुर
- मिजोरम
- नागालैंड
- पुडुचेरी
- पंजाब
- तमिलनाडु
- पश्चिम बंगाल
महानगरों में पेट्रोल का दाम (प्रति लीटर)
- दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.72 रुपये है।
- मुंबई में पेट्रोल का दाम 104.21 रुपये है।
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये है।
- चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.75 रुपये है।
- बेंगलुरू में पेट्रोल का दाम 102.84 रुपये है।
महानगरों में डीजल का दाम (प्रति लीटर)
- दिल्ली में डीजल का दाम 87.62 रुपये है।
- मुंबई में डीजल का दाम 92.15 रुपये है।
- कोलकाता में डीजल का दाम 91.76 रुपये है।
- चेन्नई में डीजल का दाम 92.34 रुपये है।
- बेंगलुरू में डीजल का दाम 88.95 रुपये है।
अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम :-
शहर | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
नोएडा | 94.66 | 87.76 |
गुड़गांव | 94.90 | 87.76 |
लखनऊ | 94.56 | 87.66 |
कानपुर | 94.50 | 88.86 |
प्रयागराज | 95.28 | 88.45 |
आगरा | 94.47 | 87.53 |
वाराणसी | 95.07 | 87.76 |
मथुरा | 94.41 | 87.19 |
मेरठ | 94.34 | 87.38 |
गाजियाबाद | 94.65 | 87.75 |
गोरखपुर | 94.97 | 88.13 |
पटना | 106.06 | 92.87 |
जयपुर | 104.85 | 90.32 |
हैदराबाद | 107.41 | 95.65 |
बेंगलुरु | 102.84 | 88.95 |
भुवनेश्वर | 101.06 | 92.64 |
चंडीगढ़ | 94.64 | 82.40 |
पेट्रोल और डीजल की दरें ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- इंडियन ऑयल कंपनी (IOC) की आधिकारिक वेबसाइट
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की आधिकारिक वेबसाइट
- भारत पेट्रोलियम (BPCL) की आधिकारिक वेबसाइट
बिना इंटरनेट के SMS से जानें ईंधन की दरें
भारतीय तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए आपके फोन में इंटरनेट होना चाहिए। हालांकि, अगर आप बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किए पेट्रोल और डीजल की दरें जानना चाहते हैं, तो आप भारतीय तेल कंपनियों के SMS नंबर पर मैसेज भेजकर भी ईंधन की दरें जान सकते हैं।
भारतीय तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए आपके फोन में इंटरनेट होना चाहिए। हालांकि, अगर आप बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किए पेट्रोल और डीजल की दरें जानना चाहते हैं, तो आप भारतीय तेल कंपनियों के SMS नंबर पर मैसेज भेजकर भी ईंधन की दरें जान सकते हैं।
- 9224992249 नंबर पर इंडियन ऑयल को RSP और अपने शहर का पिन कोड SMS करें।
- 9223112222 नंबर पर भारत पेट्रोलियम को RSP और अपने शहर का पिन कोड SMS करें।
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम को 9222201122 नंबर पर HPPrice और अपने शहर का पिन कोड एसएमएस करें।
आपको बता दें कि आप भारतीय तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप से भी ईंधन दरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
