Paytm-Phone Pay को मिलेगी टक्कर, Zomato को RBI से मिला पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस

फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे पेमेंट एग्रीगेटर और प्रीपेड वॉलेट जारीकर्ता के रूप में कारोबार करने का लाइसेंस मिल गया है।
 | 
ZOMATO
फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे पेमेंट एग्रीगेटर और प्रीपेड वॉलेट जारीकर्ता के रूप में कारोबार करने का लाइसेंस मिल गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब Zomato को अपना पेमेंट सिस्टम लॉन्च करने की इजाजत दे दी है। इसका मतलब यह है कि अब यह कंपनी Phone Pay और Paytm जैसी कंपनियों की तरह पेमेंट सेवाएं शुरू कर सकेगी। आपको बता दें कि कंपनी इसके लिए काफी समय से प्रयास कर रही थी। अब उन्हें सफलता मिल गई है। READ ALSO:-Delhi-Meerut Rapid Rail Corridor : अब नमो भारत रैपिड रेल से 2 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से हरिद्वार, जानिए क्या है प्लान और रूट

 Image

कंपनी की शुरुआत 2021 में ही हुई थी
आपको बता दें कि Zomato यह सेवा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ज़ोमैटो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ZPPL) के माध्यम से प्रदान करेगी। कंपनी का कहना है कि उसने 4 अगस्त, 2021 को पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस शुरू किया था। आपको बता दें कि पिछले साल लिस्टेड फूडटेक स्टार्टअप Zomato ने कथित तौर पर अपने UPI पेमेंट वर्टिकल, Zomato UPI को नए यूजर्स के लिए बंद कर दिया था। जुलाई 2023 में ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने UPI पेमेंट सर्विस देने के लिए ICICI बैंक के साथ साझेदारी की थी। तब उनके पास लाइसेंस नहीं था। अब उन्होंने अपना खुद का लाइसेंस RBI से अप्रूव करा लिया है।

 whatsapp gif

सितंबर 2022 की रिपोर्टों से पता चला कि Zomato और Swiggy दोनों अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल भुगतान के लिए अपनी स्वयं की UPI पेशकश शुरू करने की योजना बना रहे थे। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ई-टेलर प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने भी अपने UPI ऑफर पर काम करना शुरू कर दिया था। Zomato और Flipkart दोनों का लक्ष्य अपने स्वयं के UPI प्रस्तावों के माध्यम से बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करना है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।