अब क्या Paytm से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे? Paytm पेमेंट्स बैंक पर लगे बैन से आप पर क्या असर होगा? जानिए हर सवाल का जवाब....

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक की लगभग सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद से लोगों में कई तरह की शंकाएं हैं। इन्ही शंकाओ के चलते आइए हम यहां आपके सभी सवालों के जवाब देते हैं। Paytm पेमेंट्स बैंक पर लगे इस प्रतिबंध का आप पर क्या असर होगा?
 | 
PAYTM
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक की सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद लाखों Paytm ग्राहक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इसका उन पर क्या असर होगा। क्या सिर्फ Paytm पेमेंट्स बैंक की सर्विस बैन होगी या इसका असर Paytm ऐप के यूजर्स पर भी पड़ेगा? आपके सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे...READ ALSO:-इनकम टैक्स अलर्ट : 2 फरवरी तक पूरा कर लें टैक्स से जुड़े काम, इन तारीखों को बंद रहेगा ई-फाइलिंग पोर्टल....

 

Paytm पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया गया
सबसे पहले ये जान लें कि One97 कम्युनिकेशंस नाम की एक कंपनी है। यह Paytm ब्रांड का मालिक है। इसकी दो सेवाएँ हैं, एक Paytm और दूसरी Paytm Payments Bank Services। इसमें से Paytm पेमेंट्स बैंक को RBI से पेमेंट बैंक का लाइसेंस मिल है। यहां आपको इस बैन से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा...

 

क्या अब भी Paytm ऐप से होगा पेमेंट?
Paytm पर लगाया गया प्रतिबंध Paytm पेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर है, Paytm ऐप पर नहीं। इसका मतलब है कि Paytm ऐप के उपयोगकर्ता पहले की तरह ऐप की सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

 

Paytm पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
Paytm पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने 11 मार्च 2022 को ही प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं, केंद्रीय बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। यह प्रतिबंध अभी भी लागू है. उस वक्त RBI ने Paytm पेमेंट्स बैंक से अपने पूरे आIT सिस्टम का ऑडिट कराने को कहा था। इस ऑडिट में पाई गई कमियों के चलते RBI ने अब Paytm पेमेंट्स बैंक पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।

 

प्रतिबंध से Paytm की कौन सी सेवाएँ प्रभावित होंगी?
RBI के इस प्रतिबंध के बाद Paytm पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को बचत और चालू खाते, प्रीपेड सुविधाओं, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि सहित अपने खातों का उपयोग करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। RBI का यह प्रतिबंध 29 फरवरी 2024 से लागू होगा। वहीं केंद्रीय बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहक जोड़ने पर तत्काल रोक लगा दी है।

 

क्या बाकी का बैलेंस भी खराब हो जाएगा?
सबसे पहले तो अगर आपने अपना पैसा Paytm ऐप के वॉलेट में रखा है तो बैन का आप पर कोई असर नहीं होगा. वहीं, आप UPI और IMPS जैसी पेमेंट सर्विसेज का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। Paytm पेमेंट्स बैंक के खातों में निकासी या फंड ट्रांसफर की सुविधा भी जारी रहेगी।

 

क्या खाते में नहीं आ पाएंगे पैसे?
वहीं आप 1 मार्च 2024 से किसी भी Paytm वॉलेट, फास्टैग, नेशनल मोबिलिटी कार्ड आदि प्रीपेड सुविधा में ज्यादा पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि आप Paytm ऐप से पैसे निकाल या ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन 1 मार्च के बाद , आप उस वॉलेट या खाते में पैसे प्राप्त नहीं कर पाएंगे। हालाँकि, आपको कैशबैक और ब्याज का भुगतान जारी रहेगा।

 

फास्टैग बैलेंस का क्या होगा?
आप अपने फास्टैग, नेशनल मोबिलिटी कार्ड आदि में मौजूद पैसे का इस्तेमाल तब तक कर सकते हैं जब तक वह खत्म न हो जाए। 1 मार्च के बाद आप इसमें और पैसा नहीं डाल पाएंगे। 

 

Paytm के शेयर भी गिरे
इससे Paytm को नुकसान हो सकता है। फिलहाल कंपनी के शेयर की कीमतें गिर रही हैं और Paytm ने कहा है कि उसे 450 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। 

 

Paytm पेमेंट एग्रीगेटर नहीं बन सका
इसके साथ ही Paytm पेमेंट्स बैंक को पेमेंट एग्रीगेटर का लाइसेंस भी नहीं मिला है। पिछले साल जब देश की 32 कंपनियों को यह लाइसेंस दिया गया था तो फ्रीचार्ज, Paytm और पेयू को मंजूरी नहीं दी गई थी। हालाँकि, रेज़रपे, रिलायंस, गूगल, ज़ोमैटो और पाइन लैब्स को यह मंजूरी मिल गई है।

 whatsapp gif

देश में जो पेमेंट कंपनियां एग्रीगेटर बनने के लिए लाइसेंस चाहती थीं, उन्हें सितंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन कराना था। इससे पहले ये कंपनियां बैंकों के आउटसोर्स एजेंट के तौर पर काम कर रही थीं। पेमेंट एग्रीगेटर्स का लाइसेंस हासिल करने वाली कंपनियां ही देश में पेमेंट सेवाएं चला सकती हैं। इनकी निगरानी सीधे RBI के दायरे में आ जाएगी। वे बैंकों से अलग एक स्वतंत्र सेवा प्रदाता के रूप में जाने जायेंगे। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।