गोल्ड सिल्वर रेट टुडे : सोने की कीमत बढ़ी; चांदी में तेजी, जानें आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। यह बढ़ोतरी 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट तीनों तरह के सोने में देखी गई। चांदी की कीमत में शनिवार को गिरावट आई।
 | 
GOLD
शुक्रवार को शेयर बाजार में आए भूचाल का असर शनिवार को सोने की कीमत पर तो नहीं दिखा, लेकिन चांदी पर जरूर दिखा। शनिवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई। यह बढ़ोतरी 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट तीनों तरह के सोने में हुई। 18 कैरेट सोने में 80 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने में 100 रुपये प्रति 100 की बढ़ोतरी हुई। चांदी की बात करें तो इसमें 500 रुपये की गिरावट देखी गई।Read Also:-मेरठ : दोस्त ही हत्यारा निकला, गाज़ियाबाद से भट्ठा व्यापारी का अपहरण कर हत्या, रैपिडएक्स यार्ड के पास गड्ढे में दबाया शव,

 

ये है सोने की नई कीमत
18 कैरेट सोना 80 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। इस बढ़ोतरी से 18 कैरेट सोने की कीमत 53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. 22 कैरेट सोने में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस बढ़ोतरी के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत 65,850 रुपये हो गई. 24 कैरेट सोने में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। इस बढ़त से 24 कैरेट सोने की कीमत 71,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 

 

चांदी की कीमत में गिरावट हुई
शनिवार को चांदी की कीमत में 500 रुपये की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के साथ घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 83 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
अन्य शहरों में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
शहर 22K का रेट 24K का रेट 18K का रेट
जयपुर 66,000 71,980 54,000
बेंगलुरु 65,850 71,830 53,880
हैदराबाद 65,850 71,830 53,880
केरल 65,850 71,830 53,880
अहमदाबाद 65,900 71,880 53,918
पटना ₹65,900 71,880 53,918
चंडीगढ़ 66,000 71,980 54,000
अयोध्या 66,000 71,980 54,000
वडोदरा 65,900 71,880 53,918
नोएडा 66,000 71,980 54,000

KINATIC

 चार महानगरों में सोने-चांदी के दाम

  • दिल्ली: सोने की कीमत 71,980 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो।
  • मुंबई: सोने की कीमत 71,830 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो। 
  • चेन्नई: सोने की कीमत 72,000 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो। 
  • कोलकाता: सोने की कीमत 71,830 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो। 

sonu

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।