ऑफर के नाम पर धर्म को बदनाम करने की साजिश! नवरात्र में कंडोम खरीदी पर 40% डिस्काउंट, कंपनी पर कार्रवाई की मांग

 नवरात्रि के दिनों में मां स्त्री के अंदर निवास करती हैं इसलिए नवरात्रि में ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए सेक्स के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

 | 
nykaa
 

शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं। नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-उपासना एवं व्रत किया जाता है। मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा धरती पर आती हैं और नौ दिनों तक धरती पर ही निवास करती हैं। इन नौ दिनों में भक्तजन माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अनुष्ठान और व्रत करते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दिनों में कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य है नहीं तो माता रुष्ठ हो सकती हैं। 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि में सात्विक भोजन करना चाहिए और शुद्ध आचरण रखना चाहिए। नवरात्रि में मांसाहार के सेवन, दिन में सोने, नाखून काटने और शारीरिक संबंध बनाने की सख्त मनाही है, लेकिन एक ई-कॉमर्स कंपनी ने लोगों को सेक्स के लिए उकसाने के लिए ऐसा काम किया है जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। 

दरअसल ईकॉमर्स कंपनी NYKAA ने अपनी वेबसाइट पर नवरात्र विशेष सेल शुरू की है। इस सेल के प्रचार प्रसार के लिए कंपनी ने जो विज्ञापन जारी किया है उसमें कहा गया है कि नवरात्र के दौरान कंडोम और सेक्स लुब्रिकेंट की खरीदी पर 40% तक छूट दी जाएगी। बस इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। लोग इसे नवरात्रि के नाम पर घटिया मार्केटिंग रणनीति बताकर कंपनी का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।


सुनैना होले नाम की ट्विटर यूजर ने इस ऑफर के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि नवरात्रि और सेक्स का क्या लॉजिक है। हिंदुओ के इस पावन त्योहार पर 9 दिन 9 देवियों की पूजा होती है। दुर्गा पूजा नवरात्रि का पर्याय है, जहाँ देवी दुर्गा महिषासुर से युद्ध करके विजय प्राप्त करती हैं और धर्म की स्थापना करती हैं।

सुनैना ने आगे लिखा कि, “हिंदुओं के देवी-देवताओं और त्योहारों का अपमान करना बंद करो। बर्दाश्त की हद होती है नाइका। तुम्हारे लिए यही अच्छा है कि तुम नवरात्रि के नाम पर कॉन्डम का प्रचार बंद करो।” उन्होंने लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी और नायका को को टैग करके कपनी शिकायत दर्ज कराई है।

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे बेहद घटिया हरकत बताया और कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि यह हिन्दू धर्म को बदनाम करने की साजिश है, जिसमें ऐसी कंपनियों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

नवरात्र में सेक्स क्यों है वर्जित

नवरात्रि में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए इसके पीछे कई आध्यात्मिक और वैज्ञानिक तथ्य जुड़े हुए हैं। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से नवरात्रि व्रत के दौरान सेक्स करना उचित  इसलिए नहीं माना जाता क्योंकि शारीरिक संबंध बनाने या सेक्स के बारे में सोचने से व्यक्ति का मन विचलित होता है जिससे पूजा-उपासना में विघ्न आ सकता है।

नवरात्र में स्त्री के अंदर मां दुर्गा निवास करती हैं

शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि में पवित्र मन और भक्तिभाव से माता की पूजा करनी चाहिए और ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने से हम शुद्ध मन से माता की पूजा नहीं कर पाएंगे। इसलिए नवरात्रि के दिनों में शारीरिक संबंध नहीं बनाना ही बेहतर है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में मां स्त्री के अंदर निवास करती हैं इसलिए नवरात्रि में ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए सेक्स के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

नवरात्र में सेक्स न करने का वैज्ञानिक कारण

नवरात्र में 9 दिन व्रत रहता है और व्रत के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी रहती है। जिसके कारण महिला और पुरुष का शरीर सेक्स के लिए पूरी तैयार नहीं हो पाता है। इस वजह से भी नवरात्रि में सेक्स नहीं करना चाहिए।   


इसके अलावा रिसर्च में भी पाया गया है कि सेक्स के दौरान महिलाओं के शरीर से कई हार्मोंस निकलते जिससे उनके शरीर में उत्तेजना पैदा होती है। इस वजह से उनका ध्यान आध्यत्मिक बातों से भटक सकता है इसलिए नवरात्रि के दौरान सेक्स के लिए मना किया जाता हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।