रेंज में सबको पीछे छोड़ देते हैं ये Electric स्कूटर, एक बार फुल चार्ज होने पर चलेंगे 212 किमी तक!
नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता रेंज की होती है। कोई भी बैटरी ख़त्म होने के कारण बीच सड़क में फंसना नहीं चाहता। इसलिए हम आपको बता रहे हैं ये कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर जो देते हैं सबसे ज्यादा रेंज। आइये देखते हैं उनका विवरण।
Sep 10, 2023, 13:42 IST
| 
सरकार ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर सब्सिडी कम कर दी है। इसके बावजूद लोग बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं। बैटरी चालित स्कूटर खरीदते समय रेंज बहुत महत्वपूर्ण है। ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का फायदा यह है कि आप लंबी दूरी तय कर सकते हैं। आपको बीच में चार्जिंग की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां सबसे ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट दी गई है।READ ALSO:-देश के इस सरकारी बैंक ने शुरू की ऐसी सुविधा, बिना ATM निकाले कैश, तुरंत हाथ में आ जाएगा पैसा
आज हम आपके लिए ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं जो रेंज के मामले में सभी को पीछे छोड़ देते हैं। इस लिस्ट में शामिल स्कूटर 212 किमी तक की रेंज दे सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अधिक रेंज काफी सुविधाजनक होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 200 किमी से अधिक तक का सफर तय कर सकता है। आइए देखते हैं दमदार बैटरी पैक से लैस इन 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिटेल।
सबसे ज्यादा रेंज देते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर!
- Simple One: अधिकतम रेंज की बात करें तो सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर आपकी मांग को पूरा कर सकता है। यह एक नहीं बल्कि दो बैटरी पैक के साथ आता है। इनमें से एक फिक्स है, जबकि दूसरा रिमूवेबल बैटरी पैक है। इस तरह बैटरी पैक की कुल पावर 5kWh है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 212 किमी की दूरी तय करेगा। आपको बता दें कि दिल्ली और मथुरा के बीच की दूरी लगभग 183 किमी है।
- Ather 450X Gen 3: Ather 450X Gen 3 एक बेहद पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7kWh बैटरी पैक की पावर मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से सिंगल चार्ज पर 150 किमी से ज्यादा की रेंज मिलेगी।
- Hero Vida V1 Pro: हीरो भी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की अच्छी रेंज पेश करता है। Vida V1 Pro 3.94kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 165 किलोमीटर तक चल सकता है।
- Ola S1 Pro Gen 2: Ola ने हाल ही में Ola S1 Pro Gen 2 लॉन्च किया है। यह Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपडेटेड वर्जन है। इसमें 4kWh बैटरी पैक की पावर मिलती है। Ola S1 Pro Gen 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 195 किमी की दूरी तय कर सकता है।
- Ola S1 Pro: Ola एस1 प्रो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसमें आपको कई बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स मिलते हैं। Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 4kWh बैटरी पैक के साथ आता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 181 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।