Pure EV का EPluto 7G Pro भारत में हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 150 KM चलेगा ई-स्कूटर, प्राइस 95 हजार रुपए....

हैदराबाद की कंपनी प्योर ईवी ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर के क्या फीचर्स हैं और इसे किस कीमत में पेश किया गया है। आइए जानते हैं।
 | 
Pure EV's EPluto 7G Pro launched
हैदराबाद की इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता प्योर ईवी (Pure EV) ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी ने इस स्कूटर को किस कीमत में लॉन्च किया है। इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे और इसकी रेंज क्या होगी।READ ALSO:-जनरल टिकट के लिए नहीं जाना होगा स्टेशन, रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट सिस्टम को डिजिटाइज करेगा, काउंटर टिकट होंगे बंद....

स्कूटर लॉन्च किया
प्योर ईवी (Pure EV) ने भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने E Pluto 7G Pro नाम से एक स्कूटर लॉन्च किया है। इसके साथ ही स्कूटर की बुकिंग भी की जा सकेगी और इसकी डिलीवरी भी कंपनी मई में ही शुरू कर देगी।

 

फीचर्स कैसे हैं
कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में राउंड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप दिया है। स्कूटर को मैट ब्लैक, ग्रे और व्हाइट जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार माइक्रो कंट्रोलर, स्मार्ट बीएमएस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही यह स्कूटर OTA फर्मवेयर अपडेट को भी सपोर्ट कर सकता है।

 

Pure EV e-Pluto 7G Pro: बैटरी और रेंज
कंपनी ने E Pluto 7G Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.4KW MCU के साथ 1.5KW का मोटर दिया है। इसमें 3.0 Kwh बैटरी पैक है। जिसे कैन बेस्ड चार्जर के साथ पेश किया गया है। इससे तीन अलग-अलग मोड में चलने का विकल्प मिलेगा। जिससे स्कूटर को 100 से 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

 

प्योर ईवी ई-प्लूटो 7जी प्रो: डिजाइन
नया प्योर ईवी ई-प्लूटो 7जी प्रो रेट्रो डिजाइन लैंग्वेज का दावा करता है। इसमें राउंड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ राउंड एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। ई-स्कूटर मैट ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

 monika

कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 100 से 150 किमी की रेंज प्रदान करता है, जो कि चुने गए ड्राइविंग मोड पर निर्भर करता है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स हैं। स्कूटर 5 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकता है।

 price

Price कितना है
कंपनी ने E Pluto 7G Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में 94,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।