पुराने जमाने की 'Luna' का अब आया इलेक्ट्रिक वर्जन, फुल चार्ज में चलेगी 110 किमी, Electric Luna की कीमत बस इतनी

एक समय था जब लूना आती थी। कई युवाओं के घरों में लूना हुआ करती थी, जिसका उपयोग उनके पिता या परिवार के अन्य छोटे बड़े सदस्य किया करते थे। छोटा और किफायती होने के कारण इसे काफी पसंद किया गया और यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी।
 | 
LUNA
इलेक्ट्रिक लूना लॉन्च: एक समय था जब लूना आती थी। कई युवाओं के घरों में लूना हुआ करती थी, जिसका उपयोग उनके पिता या परिवार के अन्य छोटे बड़े सदस्य किया करते थे। छोटा और किफायती होने के कारण इसे काफी पसंद किया गया और लूना काफी लोकप्रिय हो गई थी। अब यह एक बार फिर से लौट आई है।  Kinetic Green ने लोकप्रिय लूना का इलेक्ट्रिक संस्करण - ई-लूना (E-Luna) लॉन्च किया है।READ ALSO:-क्या आपके घर आया है फर्जी जीएसटी (GST) नोटिस? इस तरह कर सकतें हैं करदाता अपनी सुरक्षा

 

इसकी शुरुआती कीमत ₹70,000 (without registration and insurance) है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कंपनी ने इसकी बुकिंग ₹500 से शुरू की थी। काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और सीईओ सुलज्जा फिरोजिया मोटवानी के मुताबिक, अब तक 40,000 से ज्यादा लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। 

 


फुल चार्ज में चलेगी 110KM
E-Luna को रंगीन डुअल-ट्यूबलर स्टील चेसिस पर बनाया गया है। इसकी सामान ले जाने की क्षमता 150 किलोग्राम है। इसे चलाने के लिए 2.0 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 110 किमी तक चल सकती है। कंपनी की योजना 1.7 kWh और 3.0 kWh बैटरी वाले मॉडल भी लॉन्च करने की है। इसकी मोटर 2.2 किलोवाट की है। इसकी टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है।

 

डिजिटल डिस्प्ले उपलब्ध है
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें फुली डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले, साइड स्टैंड सेंसर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और जरूरी सामान रखने के लिए हुक दिए गए हैं। साथ ही इसकी पिछली सीट को हटाया जा सकता है, जो इसे और भी उपयोगी बनाता है।

 whatsapp gif

नई E-Luna को आप कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। जल्द ही इसे देशभर के काइनेटिक ग्रीन डीलरशिप से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह मॉडल Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

 

यह पांच रंग विकल्पों- शहतूत रेड (Mulberry Red), ओसियन ब्लू, पर्ल येलो, स्पार्कलिंग ग्रीन और नाइट स्टार ब्लैक में उपलब्ध होगा। ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक कई एक्सेसरीज भी लगवा सकते हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।