New Honda EM1: अब बैटरी चार्ज करने की नहीं झंझट, इस तकनीक से चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर....

Honda EM1 e Scooter: दोपहिया कंपनी Honda EM1 को इलेक्ट्रिक मोपेड कहती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा पिछले साल सितंबर में की गई थी। यह स्कूटर फुल चार्ज पर 48 किमी तक की रेंज देता है।
 | 
EM-1
पेट्रोल स्कूटर के अलावा कई बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। बाजार में हर दिन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में होंडा नाम ज्यादा सक्रिय नहीं है। जापानी कंपनी ने इस टैग से छुटकारा पाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। टू-व्हीलर ब्रांड ने Honda EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में।READ ALSO:-केंद्र सरकार के डॉक्टरों को चेतावनी, अगर आपने नहीं लिखी जेनेरिक दवा तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें

Honda EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा सितंबर 2022 में की गई थी। जापानी दोपहिया कंपनी ने अधिक से अधिक युवाओं को आकर्षित करने के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। यह स्कूटर कम दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में उतारा जाएगा।

 Honda EM1: शानदार लुक... बेहतरीन राइडिंग! होंडा ने पेश की अपनी पहली  इलेक्ट्रिक स्कूटर - Honda EM1 Electric Scooter reveals with 41km range and  45kph top speed - AajTak

Honda EM1: बैटरी Specifications
होंडा नए दोपहिया होंडा EM1 को इलेक्ट्रिक मोपेड कहता है। इसलिए इसके नाम में 'ईएम' भी शामिल है। लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को 'होंडा मोबाइल पावर पैक ई' लिथियम-आयन बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.47 kWh की बैटरी का पावर मिलेगा, जिसका वजन 10.3 किलोग्राम है। बैटरी को चार्ज करने के लिए 270W का एसी चार्जर दिया गया है।

 2023 Honda EM1 e: Scooter | Cycle World

Honda EM1: बार-बार बैटरी चार्ज करने का झंझट खत्म
270W एसी चार्जर से इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। कंपनी ने ग्राहकों को स्वैपेबल बैटरी नेटवर्क की सुविधा दी है। इसके चलते जरूरत पड़ने पर बदले में आपको दूसरी चार्ज बैटरी मिलेगी। इस तरह आपको बैटरी चार्ज होने की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी।

 monika

Honda EM1: परफॉर्मेंस और रेंज
होंडा का दावा है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। रेंज की बात करें तो Honda EM1 स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 48km तक की दूरी तय करेगा। इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, कॉम्बी ब्रेकिंग, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।