Mahindra Xuv700 की भारी डिमांड, सिर्फ दो हफ्तों में 65 हजार से ज्यादा बुकिंग, इतने दिन में होगी डिलीवरी

Mahindra XUV700 : बुकिंग का पहला चरण 7 अक्टूबर को  खोला गया था। कार ने एक घंटे में 25,000 का आंकड़ा पार कर लिया। अगली 25,000 बुकिंग के लिए शुरुआती कीमतों को 8 अक्टूबर को दो घंटे तक संशोधित किया गया था। 
 | 
Mahindra XUV700
Mahindra Xuv700 Booking : चौपहियां वाहनों में अग्रिम श्रेणी में आने वाली महेंद्रा एंड महेंद्रा ने अपनी नई  XUV700 को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। बताया जा रहा है कंपनी  XUV700 की प्री बुकिंग को लेकर जानकारी दे रही है। हालांकि यह  XUV700 इसी माह में ही लॉन्च किया गया है, कंपनी के अनुसार 65 हजार बुकिंग के साथ बाजार में कदम रखा था। अपनी कंपनी ने एक बयान और जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वह  XUV700 का पेट्रोल वर्जन को 30 अक्टूबर से डिलीवर करना शुरू कर देंगे। वहीं, डीजल वेरियंट की नवंबर में शुरू हो सकेगी। 

 

जानकारी  हो कि Mahindra XUV700 के लिए बुकिंग का पहला चरण 7 अक्टूबर को  खोला गया था। कार ने एक घंटे में 25,000 का आंकड़ा पार कर लिया। अगली 25,000 बुकिंग के लिए शुरुआती कीमतों को 8 अक्टूबर को दो घंटे तक संशोधित किया गया था।  यह भी पढ़ें - महज 49 रुपये रोजाना देकर घर ले आएं TVS की शानदार XL100, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार फीचर्स।

 

चार वेरियंट के साथ 12 लाख रुपये से शुरू है कीमत

XUV700 को शुरुआत में MX फाइव-सीटर के लिए 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया गया था। Mahindra Xuv700 MX, AX3, AX5 और AX7 M चार वेरिएंट में उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका डिज़ाइन में XUV500 से मेल खाता है, हालांकि इसे कई बड़े अपडेट प्राप्त हुए हैं जो XUV500 से अलग हैं।  यह भी पढ़ें - Tata Punch Launch : टाटा पंच लॉन्च, जानें देश की सबसे सुरक्षित कार की कितनी है कीमत।
 

Mahindra XUV700

Mahindra के नए लोगो वाला पहला वाहन

जानकारी के अनुसार XUV700 नए महिंद्रा लोगो वाला पहला वाहन है और इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स (LED Projector Headlights) के साथ फ्रंट ग्रिल और दोनों तरफ सी-आकार का एलईडी डीआरएल(LED DRL) है। यह भी पढ़ें - आपकी CNG कार कम दे रही माइलेज, तो इन तरीकों को अपनाने से बढ़ जाएगा, ट्राई कीजिए

 

Petrol और Diesel दोनों वेरियंट में उपलब्ध

कंपनी के अनुसार XUV700 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों  में पेश की गई है।  कार में  mStallion 2.0 टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 200 hp की पीक पावर और 380 Nm का टार्क पैदा करता है। दूसरी ओर, डीजल इकाई में  2.2-लीटर mHawk इंजन द्वारा संचालित होती है जो 182 hp की शक्ति और 450 Nm का टार्क पैदा करती है। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प कंपनी ने दिया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।