2022 Tata Nexon EV 300 में आ रही बड़ी बैटरी, जिससे बढ़ जाएगी रेंज, देखें और कौन से बदलाव इस कार को बना रहे खास

Tata Nexon EM 2022 के नए मॉडल को अपडेट कर बाजार में उतारा जा रहा है। जिससे ग्राहकों को कई शानदार फीचर्स इस कार में देखने को मिल सकते हैं।
 | 
2022 Tata Nexon EV
2022 Tata Nexon EV 300 :  टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश का सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल Nexon EV सबसे ज्यादा रेंज का नए मॉडल को बाजार में पेश की जा रही है। इसके मॉडल को पहले ट्राई के समय देखा जा चुका है। यह अगले महीनों में बेचने के लिए उपलब्ध होगा।

 

कंपनी का दावा है कि यह मॉडल उन सभी ग्राहकों को प्रभावित करेगा जो एक बड़े बैटरी पैक से लंबी ड्राइविंग रेंज चाहते हैं और Nexon EV प्राइज मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। also read :  MG Motor ZS का अपग्रेड वेरियंट होने वाला है और भी शानदार, फटाफट फीचर्स चेक करें

2022 Tata Nexon EV 300 

 यहां हम 2022 Tata Nexon EV के बारे में 5 खास बाते बताते है। टेस्टिंग मॉडल से पता चला है कि Tata लॉन्ग रेंज की Nexon EV की स्टाइलिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।

 

जानकारी हो कि ICE Nexon को 2020 की शुरुआत में फेसलिफ्ट किया गया था और इसके EV सिबलिंग पर भी यही फिलॉसफी फॉलो की जाती है।  इसके शार्प दिखने वाले प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सिग्नेचर ट्राई-एरो पैटर्न और बंपर के डिजाइन, फॉग लैंप और रूफलाइन वगैरह को आने वाली मॉडल में भी कंटीन्यू किया जाएगा। लेकिन टेस्टिंग मॉडल पर अलॉय व्हील्स अलग हैं क्योंकि वो Nexon EV के डार्क वेरिएंट को फॉलो करते हैं।

2022 Tata Nexon EV 300 

New EV में मिलेगा Big battery pack

मौजूदा Nexon मॉडल की तुलना में, लंबी दूरी की Nexon EV एक बड़े बैटरी पैक से लैस होगी और जाहिर तौर पर ये इसे भारी बना देगी. 40 kWh ली-आयन बैटरी पैक के साइज को एडजस्ट करने के लिए फर्श पैन में बदलाव किया जा सकता है और बूटस्पेस को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स एक्स्ट्रा कटिंग के लिए सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल कर सकती है। also read : New Launch From Tata Motors: लॉन्च किए टाटा अल्ट्रोज XT और XZ+ नाम के दो नए वैरिएंट, कीमत 7.96 लाख रुपए से शुरू

 

Long Rangs ऑफर करेगी कार

नेक्सॉन ईवी में वर्तमान में एक बार चार्ज करने पर 312 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है और प्रैक्टिकल कंडीशन में, यह 200 से 220 किलोमीटर तक रेंज देती है। Nexon के लॉन्ग रेंज वर्जन में लगभग 400 किलोमीटर की लिमिट हो सकती है और इस तरह ये 300-320 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

2022 Tata Nexon EV 300 

सलेक्ट किया जा सकेगा री-जेन मोड

टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी है जो अधिक रेंज निकालने में मदद करती है। लंबी दूरी के लिए इस टेक्नोलॉजी का बेनिफिट लिया जा सकता है और बेहतर रेंज के लिए कंपनी चुने जाने लायक री-जेन मोड की पेशकश कर सकती है और यह कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) भी पेश करेगी।

 

कितनी होगे लॉन्ग रेंज Nexon की कीमत

कई इंटरनल अपग्रेड और एक्स्ट्रा फीचर्स को ध्यान में रखते हुए, लॉन्ग रेंज की Nexon EV की कीमत मौजूदा वर्जन से लगभग 3 लाख रुपए ज्यादा हो सकती है। ईवी के मौजूदा मॉडल की कीमत 14.29 लाख रुपए से शुरू होती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।